{"_id":"0c49bae16894095fef6aaa2af0482248","slug":"dauther-in-law-fired-by-in-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों ने की बहू को जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल वालों ने की बहू को जलाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, समाना (पटियाला)
Updated Sun, 21 Sep 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पहाड़पुर में एक विवाहित महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाने के प्रयास में सदर पुलिस ने पति, सास और ससुर पर केस दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गांव पहाड़पुर की महिला अमित कौर ने सदर पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब नौ वर्ष पहले गांव हामझेड़ी में अमनदीप सिंह से हुई थी।
शादी के बाद से ही उसके सुसराल वाले उसे कम दहेज लाने के ताना देकर प्रताड़ित कर रहे थे। अमित कौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि शनिवार को उसके पति, सास और ससुर ने उससे फिर से झगड़ा कर दहेज लाने की मांग की लेकिन उसने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर सभी ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सदर पुलिस के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
थाना इंचार्ज ने बताया पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति अमनदीप सिंह, ससुर गुरमेल सिंह और सास नछत्तर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया जा सका है।