{"_id":"5713c8564f1c1bf02f10fbd5","slug":"daughter-murder-case-mother-sent-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते की थी बेटी की हत्या, मां को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी के चलते की थी बेटी की हत्या, मां को जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी ढाई साल की बेटी की हत्या की आरोपी मां मंजू देवी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद उसे जिला अदालत में पेश किया। पुलिस का दावा है कि उसने इस मामले में पूछताछ के दौरान सभी सबूत एकत्रित कर लिए हैं और अब आगे रिमांड की जरूरत नहीं थी।
विज्ञापन
कोर्ट ने मंजू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि आरोपी मंजू ने बेटी की हत्या से इंकार किया है व उसका कहना है कि बच्ची की मौत एक हादसा था। उसने डर के मारे बच्ची के शव को इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो में फेेंका था।
विज्ञापन
पुलिस का दावा है कि मंजू ने ही आर्थिक तंगी के चलते सोमवार शाम को अपनी ढाई साल की बेटी पीहू का सिर दीवार पर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह लाश को बोरे में बंद कर इंडस्ट्रियल एरिया फेज दो के प्लॉट नंबर 93 के पास फेंक आई थी।
विज्ञापन