{"_id":"651ff1df92a709a10c075395","slug":"daughter-in-law-ran-away-with-her-lover-in-firozpur-of-punjab-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर कोई हैरान: ससुराल वालों को बहू ने दिया खाना... पुलिस को पड़ा बुलाना, दिन में थी... रात में ले गया दीवाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हर कोई हैरान: ससुराल वालों को बहू ने दिया खाना... पुलिस को पड़ा बुलाना, दिन में थी... रात में ले गया दीवाना
Fri, 06 Oct 2023 05:19 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा/फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Oct 2023 05:19 PM IST
सार
एएसआई भगवान सिंह का कहना है कि ससुर की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती के खिलाफ मामला अभी दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में वह कानूनी सलाह लेने के बाद ही युवती पर मामला दर्ज किया जाएगा। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक बहू ससुराल वालों को खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर अपने प्रेमी संग भाग गई। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात जीरा के घोड़ मुहल्ला में घटी है।
विज्ञापन
घोड़ मुहल्ला के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने अपने बेटे की शादी नानक नगरी की रहने वाली एक लड़की संग करवाई थी। बहू ने उन्हें रात के भोजन में कोई नशीली वस्तु मिलाकर खिला दिया। खाना खाने के बाद सभी बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि रात दो बजे उनकी नींद खुली तो देखा कि घर से बहू गायब थी। उसकी तलाश शुरू की गई। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।
विज्ञापन
उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई भगवान सिंह का कहना है कि ससुर की शिकायत पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवती के खिलाफ मामला अभी दर्ज नहीं किया है। इस संबंध में वह कानूनी सलाह लेने के बाद ही युवती पर मामला दर्ज किया जाएगा। युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन