{"_id":"57c9879d4f1c1bd5352cb073","slug":"daughter-in-law-murdered-mother-in-law-in-jind","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शातिर बहू की करतूत, सो रही सास को सदा के लिए सुलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शातिर बहू की करतूत, सो रही सास को सदा के लिए सुलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
Updated Sat, 03 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
जींद में बहू ने की सास की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के जींद में शातिर बहु की करतूत सामने आई है। छोटी सी धमकी पर उसने सो रही सास को सदा के लिए सुला दिया। हत्या की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। मृतक महिला की पहचान नरवाना के हरिनगर वासी राजो देवी (55 साल) के रूप में हुई है।
राजो देवी के इकलौते बेटे राजेंद्र की करीब 7 साल पहले शादी हुई थी। उसकी पत्नी और विधवा मां में अनबन रहती थी। राजेंद्र मारुति कंपनी मानेसर में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी, पांच साल के बेटे के साथ उसकी मां राजो देवी यहीं रहती थी।

Trending Videos
बेटी और दामाद से पिटवाने की धमकी दी थी बहू को
जींद में बहू ने की सास की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि सास ने बहू को धमकाते वक्त कह दिया कि अगर वह उसके साथ लड़ेगी तो वह अपनी बेटी व दामाद को कल बुलाकर पिटवा देगी। गुस्से में कहे सास के ये बोल ही बहू को चुभ गए और उसने आवेश में आकर रात को ही उसे ठिकाने लगा दिया।
हत्या करते वक्त शबनम को कोई दया ही नहीं आई। जब तक राजो पूरी तरह से नहीं मरी तब तक वह उस पर ईंट से वार करती रही। हत्या करने के बाद वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके जींद आ पहुंची।
हत्या करते वक्त शबनम को कोई दया ही नहीं आई। जब तक राजो पूरी तरह से नहीं मरी तब तक वह उस पर ईंट से वार करती रही। हत्या करने के बाद वह अपने बेटे को लेकर अपने मायके जींद आ पहुंची।