फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   data of consumers theft, case against 2 woman

कंपनी से डाटा चुराने के आरोप में दो युवतियों पर केस

Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
data of consumers theft, case against 2 woman

कंपनी से ग्राहकों की महत्वपूर्ण सूचना और अन्य डाटा चोरी करने के आरोप में दो युवतियों के खिलाफ साइबर सेल ने एक शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


साइबर सेल का कहना है कि उसके पास डाटा चोरी का पहला मामला जांच के लिए आया है। मामले की छानबीन साइबर सेल पुलिस ने शुरू कर दी है।

सेल का कहना है कि सेक्टर-47 स्थित एक निजी कंपनी से ग्राहकों की लिस्ट और सूचना चुराने के बाद दोनों युवतियों ने सेक्टर-45 में खुद की कंपनी खोल लीं। इसके बाद वह पुरानी कंपनी के ग्राहकों से संपर्क करना शुरू कर दिया। पीड़ित कंपनी मालिक ने बताया कि उनके पास मोनिका गौतम और रूबी शर्मा दो लड़कियां काम करती थीं।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों ने सितंबर 2015 में बिना बताए नौकरी छोड़ दीं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दोनों युवतियां कंपनी के करीब 20 हजार ग्राहकों की लिस्ट चुराकर ले गईं। इसके बाद दोनों उन ग्राहकों से ई मेल के जरिए संपर्क करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि दोनों युवतियां उसी तरीके से उन कस्टमरों से संपर्क करती थीं, जैसे उनकी कंपनी किया करती थी। कई बार उनके क्लाइंट यह समझ नहीं पाए कि उन्हें ई-मेल कोई दूसरी कंपनी कर रही है या पुरानी। इसके बाद कंपनी के कई कस्टमर उनके पास आ गए और इससे कंपनी को लाखों रुपये का घाटा हुआ।


साइबर सेल ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

सेल का कहना है कि डाटा कंपनी के कंप्यूटर से ही चोरी हुआ है, यह साबित करना मुश्किल काम है। पुलिस का कहना है कि जब तक उसके पास युवतियों के खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिल जाता, तब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed