{"_id":"646cadd3ae53e71fdb0af0ff","slug":"dargah-sevadar-killed-in-firozpur-of-punjab-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur News: दरगाह के सेवादार की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस को हत्यारे की तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur News: दरगाह के सेवादार की हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस को हत्यारे की तलाश
Tue, 23 May 2023 05:50 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 23 May 2023 05:50 PM IST
सार
थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने वारदात स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस हत्यारे का पता लगाने में जुटी है। दरगाह के आसपास कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव खन्ना स्थित पीर की दरगाह पर बने कमरे में किसी व्यक्ति ने तेजधार हथियार से सेवादार की हत्या कर दी। आरोपी ने दातर से सेवादार के सिर और गर्दन पर वार किए हैं। थाना मक्खू पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक सेवादार गुरा सिंह के बेटे हरदीप सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पिता गुरा सिंह पिछले 25 साल से पीर की दरगाह की सेवा कर रहे हैं। वे रात को दरगाह पर बने कमरे में ही सोते हैं। हरदीप ने कहा कि उनके पिता घर से रात को भोजन कर सोने दरगाह चले गए। सुबह हरदीप अपने पिता से मिलने दरगाह गया तो देखा कमरे के बाहर उनके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास में ही दातर पड़ा था।
विज्ञापन
पिता के सिर और गर्दन पर गहरी चोट थी। उसने अपने भाई जोगा सिंह और पूर्व सरपंच कर्म सिंह को सूचना दी। सरपंच ने इस संबंध में थाना मक्खू पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी जतिंदर सिंह ने वारदात स्थल पर पहुंच कार्रवाई शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में पहुंचाया है। पुलिस हत्यारे का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
दरगाह के आसपास कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।