फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   cylinder blast in panchkula third death in chandigarh pgi

सिलेंडर ब्लास्ट मामला: आग में झुलसे तीसरे व्यक्ति की मौत

Wed, 12 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 12 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
cylinder blast in panchkula third death in chandigarh pgi
Panchkula Cylinder Blast - फोटो : File Photo
पंचकूला के अभयपुर में गैस सिलेंडर में आग लगने से झुलसे पांच लोगों में से तीसरे व्यक्ति की भी उपचार के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। जबकि दो लोग अभी उपचाराधीन हैं। गौरतलब है कि 5 अक्तूबर को सुबह चार बजे घर में आग लगी थी। इसमें पांच लोग झुलस गए थे। आग की चपेट में आए 43 वर्षीय आनंद करीब 50 फीसदी झुलस गए थे।
विज्ञापन


इलाज के दौरान रविवार को करीब ढाई बजे उनकी मौत हो गई। वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहे थे। डॉक्टरों का कहना है कि फेफड़ों में इंफेक्शन कारण आनंद की मौत हुई। जबकि सात अक्तूबर को दो लोगों की मौत हो गई थी। एमएलसी नहीं मिलने के दौरान पीजीआई में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। मंगलवार को एमएलसी मिलने पर शव का पोस्टमार्टम किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि जली हालत में आनंद ही ऑटो से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाने गए थे। जब पुलिस कंट्रोल रूम, फायर ब्रिगेड के आपातकालीन नंबरों पर किसी ने कॉल रिसीव नहीं की थी। इसके बाद आनंद अपने पड़ोसी डॉ. दुलाल विश्वास के साथ पहले पंचकूला सेक्टर-19 के पुलिस स्टेशन पहुंचे, वहां से फायर स्टेशन गए थे। दुलाल ने बताया कि आनंद ने अपने घर का पता बता कर फायर कर्मियों से कहा कि आप लोग घर पर पहुंचों मेरी स्थिति ठीक नहीं है। मैं अपने पड़ोसी के साथ पंचकूला सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज के लिए जा रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उसकी फायर कर्मियों ने एक नहीं सुनी। वह कहने लगे पहले चलकर घर का पता बताओ उसके बाद इलाज के लिए अस्पताल जाना। आनंद के पड़ोसी अरुण ने बताया कि जब आपातकालीन नंबरों पर कोई रिस्पांस नहीं मिला तो पंचकूला सेक्टर-19 के पुलिस चौकी के लैंडलाइन नंबर पर भी कॉल की गई। लेकिन चौकी में भी किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद शिवलाल, शांति व आनंद जिस कमरे में गैस लीक होने की वजह से आग लगी थी, उसे देखने गए। जैसे ही दरवाजा खोला शिवलाल, आनंद, शांति सहित पांच लोग आग की चपेट में आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed