{"_id":"5e89b6858ebc3e78bf1755e8","slug":"cyber-fraud-with-a-man-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एसआई के पति के खाते से ठगों ने उड़ाए 38 हजार रुपये, ईमेल आने पर धोखाधड़ी का हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला एसआई के पति के खाते से ठगों ने उड़ाए 38 हजार रुपये, ईमेल आने पर धोखाधड़ी का हुआ खुलासा
Sun, 05 Apr 2020 04:16 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 05 Apr 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
साइबर ठग ने जिला पुलिस में एसआई के पद पर तैनात महिला कर्मचारी के पति के खाते से 38 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित को ठगी का पता उस वक्त चला, जब उसके पास एक ई-मेल आई और उसमें उसके खाते से हुए लेन-देन की जानकारी थी। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। आजाद नगर निवासी अशोक कुमार ने मिलगेट थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका बैंक खाता रेड स्क्वॉयर मार्केट स्थित एक्सिस बैंक में है।
विज्ञापन
उसने बताया कि 20 मार्च की शाम 7 बजे उसको एक ई-मेल आई, जिसमें उसके खाते से क्रेडिट कार्ड के जरिये 38 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की जानकारी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि अज्ञात ने उसके खाते से धोखाधड़ी कर यह राशि निकाली। मामले में मिलगेट थाना पुलिस ने अशोक कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन