फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cruely Murder of Wife-Son by NRI Husband

दरिंदा NRI, पत्नी-बेटे का बेरहमी से कत्ल

Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
रवि पाठक/अमर उजाला, कपूरथला
रवि पाठक/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 27 Sep 2014 02:02 PM IST
विज्ञापन
Cruely Murder of Wife-Son by NRI Husband

पंजाब में कपूरथला से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक एनआरआई ने बड़ी बेरहमी से अपनी पत्नी और बेटे का कत्ल कर दिया।

विज्ञापन


वारदात इतनी बेरहमी से की गई कि लोहे के संबल मारने के बाद एनआरआई ने पत्नी और अपने बेटे की आंखें निकाल लीं और कान काट दिए। बाद में दोनों शवों को कोठी में फेंक दिया। वारदात में एनआरआई के मां-बाप और भाई-बहन ने भी साथ दिया।

पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आरोपी एनआरआई को गिरफ्तार लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला, कपूरथला जिले के काला सिंहा कस्बे के गांव सुन्नड़ का है।

विज्ञापन

आरोपी एनआरआई गिरफ्तार, बाकी फरार

Cruely Murder of Wife-Son by NRI Husband

मामला एनआरआई की पहली शादी से जुड़ा बताया जा रहा है। फिलीपिंस में रहने वाला एनआरआई छुट्टियों में अपने गांव सुन्नड़ में आया था। उसने एक शादी फिलीपिंस में भी कर रखी है। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद रहता था।

इस बार एनआरआई ने परिवार के साथ मिलकर पत्नी और 4 साल के बेटे के कत्ल की साजिश रची। आज सुबह उसने पहले लोहे के संबल मारमारकर पत्नी और बेटे को मार डाला।

बाद में दोनों की आंखें निकाल ली और कान काट दिए। पुलिस ने आरोपी एनआरआई को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में नामजद अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed