फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   crime, Chandigarh crime, snatching in Chandigarh, Female Assistant, Haryana Revenue Department

हरियाणा राजस्व विभाग में तैनात महिला असिस्टेंट से स्नैचिंग

Thu, 14 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime, Chandigarh crime, snatching in Chandigarh, Female Assistant, Haryana Revenue Department
snatching - फोटो : Demo
हरियाणा राजस्व विभाग में तैनात महिला असिस्टेंट के साथ घर के बाहर पार्क में सैर करते वक्त स्नैचिंग की वारदात हो गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना पुलिस ने दोनों बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिकायत सेक्टर-7 निवासी सिमी (46) ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-7 में रहती हैं। मंगलवार को सुबह घर के पास स्थित पार्क में पड़ोसी सविता के साथ सैर कर रहीं थीं।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक से पीछे से एक युवक आया और उसने जोर से धक्का मार दिया। अचानक धक्का लगने से वह जमीन पर जा गिरीं। इससे पहले कुछ समझ में आता कि आरोपी गले से चेन छीनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवक का डटकर मुकाबला किया। लेकिन आरोपी चेन छीनने में कामयाब हो गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्नैचिंग के दौरान उनकी चेन टूट गई। चेन का कुछ हिस्सा उनके पास रह गया।

जबकि अधिक हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गया। आरोपी का साथी बाइक के साथ पार्क के बाहर उसका इंतजार कर रहा था। दोनों वहां से देखते ही देखते निकल गए। इसके बाद पीड़ित ने वारदात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के बयान पर दोनों बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एक दिन पहले सेक्टर-43 में सोमवार को सुबह मंदिर से लौटते वक्त पंजाब की रिटायर्ड महिला सुपरिंटेंडेंट के गले से दो तोले की चेन छीनकर बाइक सवार फरार हो गए थे। पूरी वारदात सामने के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद है। इसके बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed