फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy murder of dry cleaner in noormahal jalandhar

बेटियों को स्कूल बस में चढ़ाकर आ रहा था, गोलियों से भूना

Fri, 22 Jan 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल(जालंधर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरमहल(जालंधर) Updated Fri, 22 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
creepy murder of dry cleaner in noormahal jalandhar

बेटियों को स्कूल बस में चढ़ाकर लौट रहे व्यक्ति को बीच सड़क गोलियों से भून दिया गया। वारदात पंजाब के नूरमहल में अंजाम दी गई। गोलियां मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। दिनदिहाड़े हत्या की इस वारदात से नूरमहल इलाके में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी मिश्रा मोहल्ला के रूप में हुई है। एक पुजारी ने हमलावर को भागते देखा था। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवा रही है। सूचना पाकर एसएसपी हरमोहन संधू, एसपी डी हरकंवलप्रीत सिंह खख, डीएसपी नकोदर बलकार सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस हत्याकांड में कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें सामने आया है कि विनोद का किसे के साथ कोई विवाद नहीं था। डीएसपी बलकार सिंह का कहना है कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को यह हत्या एक रंजिशन लग रही है, क्योंकि इसमें कोई लूटपाट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस यह थ्योरी लेकर चल रही है कि विनोद की हत्या में किसी अपने का ही हाथ है। विनोद कुमार (37) इलाके में ड्राइक्लीनर की दुकान चलाता था। उसकी दो बेटियां हैं, जो नकोदर के कान्वेंट स्कूल में पढ़ती हैं। वे रोजाना नूरमहल से नकोदर स्कूली बस में आती जाती हैं। वह दोनों बेटियों को बस पर चढ़ाने के लिए घर से बाहर आया था कि पहले से इंतजार कर रहे युवक ने उसकी हत्या कर दी। विनोद के शरीर में तीन गोलियां दागी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed