फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   creepy accident at talwara, five people died

नहर में गिरी कार, 5 मौतें...और खत्म परिवार

Thu, 30 Jul 2015 08:09 AM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 08:09 AM IST
विज्ञापन
creepy accident at talwara, five people died

पंजाब सीमा पर स्थित कस्बा तलवाड़ा में एक कार बेकाबू होकर शाह नहर में जा गिरी। हादसे में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति को आसपास के लोगों ने बचा लिया। गोताखोरों ने शव नहर से निकाल लिए थे।

विज्ञापन


गांव राम नंगल का रहने वाला हरीश कुमार अपनी भाभी अनु पत्नी सतीश कुमार को उसके मायके हिमाचल प्रदेश के धमेटा कस्बे में छोड़ने के लिए कार से जा रहा था। अनु की दो बेटियां वाणी (12), तनु (9) बेटा मनु (3) व हरीश की बहन सुमन पत्नी संजीव ठाकुर भी गाड़ी में सवार थीं।
विज्ञापन


तलवाड़ा में शिखा होटल के पास अचानक गाड़ी बेकाबू होकर शाह नहर में जा गिरी। नहर में गाड़ी गिरती देख आसपास के लोगों ने पानी में छलांग लगा दी।  तेज बहाव के चलते गाड़ी पानी में बहती हुई कुछ दूर जाकर डूब गई। इस बीच हरीश कुमार किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल आया और धारा के साथ बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने एक को बचाया, बीबीएमबी अस्पताल में दाखिल

creepy accident at talwara, five people died

इस पर करीब के गुज्जर डेरे के नौजवानों ने नहर में कूद कर उसे बाहर निकाल लिया। खबर पाकर तलवाड़ा थाना की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गाड़ी और उसमें सवार पांच लोगों की तलाश की गई।

तलाश में ‘एम’ के तौर पर जाने जाते गूंगे बहरे गोताखोर और मुंशा सिंह गोताखोर ने अहम भूमिका निभाई और पानी के तेज बहाव के बीच कार को तलाश किया। इसके बाद देर शाम क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया तो तीन बच्चों सहित सभी पांचों के शव कार में ही फंसे थे।

शवों को कार से निकाल कर बीबीएमबी अस्पताल भिजवाया गया। बीबीएमबी अस्पताल में ही हरीश कुमार का भी इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर एसपी (एच) दिलबाग सिंह, एएसपी मुकेरियां डॉ. नानक सिंह, तहसीलदार मनोहर लाल और आसपास के थानों से पुलिस फोर्स पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed