फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cousin Brother Murdered to Take Revenge of Sister's Insult

बहन की पिटाई का बदला लेने के लिए की चचेरे भाई की हत्या, शव जलाकर झाड़ियों में फेंका

Sat, 04 Jul 2020 04:35 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, हांसी(हिसार)
अमर उजाला, हांसी(हिसार) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 04 Jul 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Cousin Brother Murdered to Take Revenge of Sister's Insult
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बहन की पिटाई का बदला लेने के लिए भाई ने अपने चचेरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को जलाकर उसकी राख को झाड़ियों में फेंक दिया। हरियाणा के हिसार जिले के हांसी में मामला सामने आया। पुलिस ने इस मामले को लेकर एक युवक को गिरफ्तार कर तीन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में शिव कालोनी निवासी स्वरूप ने कहा है कि उसका पुत्र 24 वर्षीय अनिल 24 जून से लापता है। कई दिनों तक जब वह घर नहीं लौटा तो स्वरूप ने पुलिस के समक्ष शक जाहिर करते हुए कहा कि उसके भाई के लड़के भरत ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को कही दबा दिया है। तीन-चार साल पहले भी उनका आपस में विवाद हो गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर भरत को पूछताछ के लिए बुलाया। जहां उसने पुलिस के समक्ष खुलासा करते हुए बताया कि उसने ही अपने चचेरे भाई अनिल की हत्या की है। 24 जून को वह अपने जीजा राजेंद्र व एक अन्य दोस्त के साथ खेत में बैठ कर अनिल के साथ शराब पी रहे थे। पुलिस के अनुसार शराब का सेवन करने के दौरान भरत ने कहा कि आज वह अनिल से अपना बदला लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी रंजिश को लेकर उसने अनिल के सिर पर लोहे की रॉड से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। भरत ने अनिल के सिर पर दो बार रॉड से वार किया। इसके बाद शव को पीछे वाले खेत में ले जाकर आग लगा दी और राख को झाड़ियों में फेंक दिया।


पुलिस पूछताछ में भरत ने बताया कि 3-4 साल पहले विवाद के दौरान अनिल ने उसकी बहन को पीट दिया था, जिसके बाद से वह अपनी बहन की पिटाई का बदला लेना चाहता था। कुछ दिन पूर्व जब वह अपनी बहन के पति राजेंद्र व अन्य दोस्त के साथ बैठ कर शराब पी रहा था तो उसने अनिल की हत्या कर अपना बदला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed