फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple suicide, male and female committed suicide in sirsa

जुदाई सहन नहीं हुई, फिर ट्रैक पर ऐसे हाल में मिले युवक और युवती, देखकर सभी हैरान

Mon, 12 Mar 2018 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 12 Mar 2018 05:54 PM IST
विज्ञापन
couple suicide, male and female committed suicide in sirsa
सिरसा में कपल ने की सुसाइड
जुदाई बर्दाश्त नहीं कर पाए और फिर रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती ऐसी हालत में मिले, देखकर लोग सन्न और पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन


घटना हरियाणा के सिरसा की है। गांव कुक्कड़थाना के नजदीक शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला व पुरुष का शव पड़े मिले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो जीआरपी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।

मृतकों की पहचान मनजीत सिंह पुत्र रामेश्वर निवासी गांव पीलीमंदौरी और सरोज पत्नी अमित के रूप में हुई। दोनों की उम्र करीब 28 वर्ष है, वहीं जांच में पता चला है कि मृतका सरोज पीलीमंदौरी में विवाहित थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है, जिसके चलते उन्होंने जान दे दी। इसी एंगल से पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

couple suicide, male and female committed suicide in sirsa
सिरसा में कपल ने की सुसाइड
एएसआई छिंद्रपाल ने बताया कि बताया कि गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। रेलवे ट्रैक के पास एक बाइक भी मिली। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

मृतक मनजीत के पर्स में उसका आधार कॉर्ड से शिनाख्त हुई। शव मिलने की जानकारी परिजनों को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शवों की पहचान की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं।

शुक्रवार शाम तक मनजीत और सरोज गांव में ही थे। देर रात को दोनों लापता हो गए थे, तब से घर वाले इन्हें तलाश रहे थे। एएसआई ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों के बयान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed