फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   couple hostage, millions robbery in home

दंपति को बंधक बना घ्ार में लाखों की डकैती

Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 05 Mar 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
couple hostage, millions robbery in home

दो हफ्ते पहले बावल क्षेत्र के रूध गांव में दो घरों में डकैती डालने वाले बदमाशों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी कि बदमाशों ने पुलिस को एक बार फिर चुनौती दे डाली। वारदात हरियाणा के कोसली(रेवाड़ी) में घटी।

विज्ञापन


इस बार लुटेरों ने कोसली थाना क्षेत्र को निशाना बनाया। हथियारबंद छह बदमाशों ने मंगलवार देर रात जाहिदपुर गांव के एक मकान में सो रहे दंपति को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली। रात में ही सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गांव जाहिदपुर में रहने वाला कुलदीप उर्फ हबली पत्नी और दो बच्चों के साथ घर में ही सो रहा था। देर रात पांच से छह बदमाश मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बदमाशों ने दंपति के पास रखे मोबाइल कब्जे में ले लिया। आहट पाकर दंपति नींद से जगे तो बदमाशों ने दोनों को पिस्टल प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान कुलदीप ने विरोध किया तो हथियारबंद बदमाशों ने दंपति को पहले पीटा और फिर बंधक बनाते हुए दोनों से जेवर और नकदी की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी करीब 50 हजार रुपये की नकदी और करीब पौने तीन लाख कीमत के जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही दंपति ने शोर मचाया, जिस पर आस-पड़ोस के लोग कुलदीप के घर पहुंचे और दोनों को बंधनमुक्त कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी।

सुबह चार बजे तक शोर न मचाने की दी ध्‍ामकी

couple hostage, millions robbery in home

दंपति ने बताया कि जाते वक्त बदमाशों ने पिस्टल दिखाते हुए कहा कि सुबह चार बजे तक शोर न मचाएं। शोर मचाया तो दोनों को गोली मारकर उनकी हत्या कर देंगे। इसके बावजूद दंपति ने बदमाशों के कमरे से निकलते ही शोर मचाया। जिसके बाद बदमाश तुरंत ही मौके से निकल भागे।

रात भर छानी खाक, नहीं चला कुछ पता
बदमाशों के कमरे से निकलने के बाद शोर मचाने पर महज पांच मिनट में आस-पड़ोस के लोगों को घटना का पता चला। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुछ ही मिनटों के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद नाहड़ चौकी, कोसली थाना पुलिस के साथ ही जाटूसाना पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। हालांकि इस नाकाबंदी का कोई फायदा नहीं हुआ और बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके।

6 महीने में हुई कई वारदात
कोसली क्षेत्र में छह महीने में लूट, चोरी जैसी कई वारदात हो चुकी। इससे पहले लुटेरे गांव कोसली में अशोक पंच के यहां से लाखों का माल ले गए थे। वहीं गांव नाहड़ से भी पिछले दिनों ही चोरों ने तुलाराम के घर से हजारों का माल पार किया था। जाहिदपुर गांव में ही दो महीने पहले यतेंद्र कुमार और हरि सिंह के घर भी लाखों की चोरी हुई थी।

नरेंद्र कुमार, थाना इंचार्ज, थाना कोसली ने बताया कि गांव जाहिदपुर में हुई वारदात के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed