{"_id":"356200ce60927f76975dbd8995ed2b13","slug":"couple-arrested-with-fake-currency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लाख की जाली करेंसी के साथ दंपति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लाख की जाली करेंसी के साथ दंपति गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 05 Aug 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साढौरा के पहाड़ीपुर इलाके से दस लाख की जाली करेंसी के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी दंपति मूल रूप से शामली जिले (उत्तर प्रदेश) के गांव खंदरावली का रहने वाला है और फिलहाल पानीपत की नलवा कॉलोनी में रह रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर ले लिया है।
यमुनानगर पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ को मंगलवार सूचना मिली थी कि एक महिला और पुरुष बड़ी मात्रा में जाली करेंसी लेकर जिले में दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
इस पर स्टाफ इंचार्ज नरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और साढौरा के पहाड़ीपुर इलाके में नाकेबंदी की। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार एक पुरुष और महिला को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो उनके बैग से हजार-हजार के नोटों के दस बंडल बरामद हुए। जांच में सभी नोट नकली निकले। गिनती में दस लाख के नोट पाए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने स्वयं को पति-पत्नी बताया। युवक ने अपना नाम संदीप और युवती ने चंचल बताया। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफरनगर के शामली गांव खंदरावाली के रहने वाले हैं और फिलहाल पानीपत की नलवा कॉलोनी में रह रहे हैं।
एसपी आनंद ने बताया कि दंपति उक्त नोट हिमाचल और हरियाणा के औद्योगिक क्षेत्र में चलाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपी दंपति को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस दंपति से नोट लेकर आने और पहुंचाने वाले स्थान के बारे में पूछताछ कर रही है।