{"_id":"647a1707292ac9d3d80888e5","slug":"counter-intelligence-nabbed-smuggler-with-heroin-in-firozpur-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी सफलता: काउंटर इंटेलिजेंस ने ढाई किलो हेरोइन संग तस्कर को दबोचा, व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से जुड़ा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बड़ी सफलता: काउंटर इंटेलिजेंस ने ढाई किलो हेरोइन संग तस्कर को दबोचा, व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान से जुड़ा था
Fri, 02 Jun 2023 10:02 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Jun 2023 10:02 PM IST
सार
आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों से बातचीत कर हेरोइन की खेप मंगवाता है। शुक्रवार को भी उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश दी और आरोपी जसविंदर सिंह निवासी गांव चक खीवा को काबू किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फिरोजपुर में काउंटर इंटेलिजेंस ने गांव भांबा वट्टू के पास से ढाई किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से पाक तस्करों के संपर्क में था।
विज्ञापन
थाना काउंटर इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गांव भांबा वट्टू के पास गश्त कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी हेरोइन की तस्करी करता और उसके पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन
आरोपी व्हाट्सएप के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों से बातचीत कर हेरोइन की खेप मंगवाता है। शुक्रवार को भी उसने पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाई है। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश दी और आरोपी जसविंदर सिंह निवासी गांव चक खीवा को काबू किया।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर दो किलो 400 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। काउंटर इंटेलिजेंस आरोपी से गहन पूछताछ करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। यह लंबे समय से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में है और कई बार हेरोइन की खेप मंगवा चुका है। जलालाबाद के डीएसपी अतुल सोनी भी उक्त तस्कर के बारे में गहन पूछताछ करने में जुटे हैं।