फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus, lockdown, Store Owner Bag Snatched by Two Boys

कोरोना और लॉकडाउनः चंडीगढ़ में किराना स्टोर मालिक का रुपयों से भरा बैग ले उड़े एक्टिवा सवार

Thu, 02 Apr 2020 01:12 PM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 02 Apr 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, lockdown, Store Owner Bag Snatched by Two Boys
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
लॉकडाउन के चलते पुलिस के कड़े पहरे के बावजूद अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे किसी भी वारदात को अंजाम देने से चूक नहीं रहे हैं। वीरवार सुबह चंडीगढ़ में सेक्टर 40ए की मिनी मार्केट में स्थित किराना दुकान के मालिक से एक्टिवा सवार दो युवक करीब 50 हजार रुपयों से भरा बैग स्नैच करके फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एरिया में घेराबंदी करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर40 मिनी मार्केट स्थित बूथ नंबर 10 में खन्ना स्टोर है। वीरवार की सुबह दुकान मालिक राजन खन्ना होलसेल में दूध सप्लाई कर रहे थे। इस दौरान वह इकट्ठे हुए सभी पैसों को एक बैग में रख रहे थे। सुबह करीब 8:03 बजे पीले रंग की शर्ट पहने एक युवक आया और राजन से बैग छीनकर दूसरे साथी संग एक्टिवा पर बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन


शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, बैग में 45 से 50 हजार रूपए थे। सेक्टर 40ए के बैक साइड रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान दलविंदर सिंह के घर के बाहर लगे कैमरे को खंगाला तो सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार दोनों युवक फुटेज में कैद थे। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed