{"_id":"5e9019b28ebc3e767940df72","slug":"coronavirus-lockdown-curfew-congress-speaker-randeep-surjewala-got-threatening-call","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रणदीप सुरजेवाला और उनके भाई को मिली धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: रणदीप सुरजेवाला और उनके भाई को मिली धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 11 Apr 2020 09:37 AM IST
खुशबू गोयल
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अविनाश शर्मा, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला और उनके चचेरे भाई सुदीप सुरजेवाला को गैंगस्टर ने जान से मारने की धमकी दी है। रणदीप सुरजेवाला द्वारा धमकी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान मेरठ निवासी अग्रिम के रूप में हुई है। फिलहाल वह हरियाणा के कैथल में रह रहा था। धमकी के कारणों का पुलिस अभी पता लगा रही है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी ने पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित आवास के लैंडलाइन नंबर पर मोबाइल से कॉल की। उसने एक ही दिन में अलग-अलग समय पर तीन बार कॉल कर धमकी दी। कॉलर ने खुद को यूपी के मुक्तार अंसारी, राजा भइया और पप्पू यादव की गैंग का अग्रिम सदस्य बताया। आरोपी ने कहा था कि दोनों की लोकेशन, मूवमेंट, वाहन, पता और अन्य सभी जानकारी उसके पास है। गैंगस्टर की कॉल के वक्त रणदीप सुरजेवाला घर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर व्यस्त थे।
विज्ञापन
इससे कुछ देर पहले ही सुबह 9:50 बजे सुरजेवाला के घर उनके पड़ोसी आर कार्तिकेय किसी कानूनी प्रस्ताव को लेकर आए थे। इसके बाद गैंगस्टर की पहली कॉल घर के लैंडलाइन नंबर पर आई। दूसरी कॉल भी उसने अगले एक मिनट बाद की। फिर तीसरी कॉल सुबह 10:15 बजे एक ही मोबाइल नंबर से की।
विज्ञापन
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी रणदीप सुरजेवाला को गैंगस्टर सुरेंद्र ग्योंग और उसके भाई के नाम पर धमकियां मिलती रही हैं। इस कारण रणदीप सुरजेवाला ने वर्ष 2016 में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में सुरक्षा के लिए याचिका दायर की थी। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर रणदीप सुरजेवाला को वाई कैटेगरी की सेंट्रल एजेंसी की सिक्योरिटी दी गई थी। सुरजेवाला ने यह शिकायत एक अप्रैल को की थी।