फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Contractor arrested, accused of embezzlement of millions

करोड़ों के गबन का आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Sat, 03 May 2014 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 03 May 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Contractor arrested, accused of embezzlement of millions

गबन के मामले में पंचकूला की एमएस ड्रीम ग्रुप कंट्रक्शन इंटीरियर इस्टेट कंपनी के ठेकेदार राजेश सूद को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि सेक्टर-43 जिला अदालत में 440 चैंबर्स बनाने के मामले में तीन करोड़ की गबन और तय ठेके से ज्यादा नगदी ली और बाद में काम अधूरा छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन


ठेकेदार को पुलिस ने शनिवार को सिविल जेएमआईसी प्रदीप सिंगल की अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने चैंबर्स बनाने का रिकार्ड भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला

जिला बार एसोसिएशन के तत्कालीन सेक्रेटरी मंजीत सिंह धीमान ने नवंबर 2012 को पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि सेक्टर-43 जिला अदालत में 440 वकीलों के चैंबर्स बनाने के लिए दिसंबर 2010 में पंचकूला की एमएस ड्रीम ग्रुप कंट्रक्शन इंटीरियर इस्टेट कंपनी और ठेकेदार राजेश सूद को 13.30 करोड़ रुपये का ठेका दिया था। ठेकेदार ने कहा था कि चैंबर्स का काम नवंबर 2012 में पूरा कर देगा, लेकिन उसने काम पूरा नहीं किया।


चैंबर्स बनाने का चालीस प्रतिशत काम अधूरा छोड़ दिया। ठेकेदार ने बार से 1.47 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन इसके बावजूद चैंबर्स का काम अधूरा छोड़कर चला गया।

शिकायत में बताया था कि ठेकेदार ने चैंबर्स में टाइल्स, खिड़की और दरवाजे तक नहीं लगाए। चालीस प्रतिशत काम अधूरा रहने के बाद ठेकेदार और रुपये मांगने लगा। वकीलों ने जांच कमेटी बनाकर ठेकेदार राजेश सूद द्वारा करवाए गए काम की जांच करवाई। इसमें पता चला कि ठेकेदार ने तीन करोड़ रुपये का घोटाला किया है। दो साल बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने कंपनी और ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed