फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress Sarpanch Navdeep Singh Murdered in dispute in Batala of Gurdaspur

बटालाः जीजा का विवाद सुलझाने आए कांग्रेसी सरपंच की हत्या, कार से कुचलकर मारा

Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
Congress Sarpanch Navdeep Singh Murdered in dispute in Batala of Gurdaspur
सरपंच की हत्या
अपने जीजा के विवाद में राजीनामे के लिए पहुंचे कांग्रेसी सरपंच नवदीप सिंह (30) को दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद बार-बार गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। घटना रविवार को गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे के गांव रियाड़ पत्ती में घटी। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कांग्रेसी पक्ष के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल बटाला पहुंचे मृतक नवदीप सिंह के पिता खजान सिंह ने बताया कि गांव दौलतपुर का मौजूदा कांग्रेसी सरपंच इंद्रजीत सिंह उनका दामाद है। उसके दामाद के साथ गांव दौलतपुर के ही पूर्व अकाली सरपंच का कोई विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


यह रंजिश और न बढ़े, इसलिए गांव दौलतपुर में रविवार को दोनों पक्षों में राजीनामा होना था। इस दौरान उनका बेटा भी गांव दौलतपुर पहुंचा।

पहले पीटा, फिर गाड़ी से बार-बार कुचला

राजीनामे के दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बेटे नवदीप को पहले पीटा और बाद में सड़क पर गिराकर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल डाला। नवदीप को बार-बार गाड़ी से कुचला गया। गंभीर रूप से घायल नवदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें जोबनप्रीत सिंह और भूपिंदर सिंह घायल हो गए। सिविल अस्पताल पहुंचे श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब दस दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलझाने के लिए रविवार को गांव दौलतपुर में राजीनामा होना था।

मगर वहां दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई, जिसके बाद गांव रियाड़ पत्ती के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच नवदीप सिंह को मार दिया गया। मामले की जांच कर रहे थाना कादियां के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फिर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed