{"_id":"5caad3c1bdec2214154eb576","slug":"congress-sarpanch-navdeep-singh-murdered-in-dispute-in-batala-of-gurdaspur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बटालाः जीजा का विवाद सुलझाने आए कांग्रेसी सरपंच की हत्या, कार से कुचलकर मारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बटालाः जीजा का विवाद सुलझाने आए कांग्रेसी सरपंच की हत्या, कार से कुचलकर मारा
Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(गुरदासपुर)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 08 Apr 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सरपंच की हत्या
अपने जीजा के विवाद में राजीनामे के लिए पहुंचे कांग्रेसी सरपंच नवदीप सिंह (30) को दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद बार-बार गाड़ी से कुचलकर मार दिया गया। घटना रविवार को गुरदासपुर जिले के बटाला कस्बे के गांव रियाड़ पत्ती में घटी। दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें कांग्रेसी पक्ष के लोग घायल हो गए।
घायलों को बटाला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से दोनों को हालत गंभीर होने पर अमृतसर रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल बटाला पहुंचे मृतक नवदीप सिंह के पिता खजान सिंह ने बताया कि गांव दौलतपुर का मौजूदा कांग्रेसी सरपंच इंद्रजीत सिंह उनका दामाद है। उसके दामाद के साथ गांव दौलतपुर के ही पूर्व अकाली सरपंच का कोई विवाद चल रहा था।
यह रंजिश और न बढ़े, इसलिए गांव दौलतपुर में रविवार को दोनों पक्षों में राजीनामा होना था। इस दौरान उनका बेटा भी गांव दौलतपुर पहुंचा।

Trending Videos
पहले पीटा, फिर गाड़ी से बार-बार कुचला
राजीनामे के दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार बढ़ गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके बेटे नवदीप को पहले पीटा और बाद में सड़क पर गिराकर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल डाला। नवदीप को बार-बार गाड़ी से कुचला गया। गंभीर रूप से घायल नवदीप सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी भी हुई, जिसमें जोबनप्रीत सिंह और भूपिंदर सिंह घायल हो गए। सिविल अस्पताल पहुंचे श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। करीब दस दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलझाने के लिए रविवार को गांव दौलतपुर में राजीनामा होना था।
मगर वहां दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई, जिसके बाद गांव रियाड़ पत्ती के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच नवदीप सिंह को मार दिया गया। मामले की जांच कर रहे थाना कादियां के एएसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि बयान दर्ज किए जा रहे हैं और फिर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जाएगा।