{"_id":"58d7eddf4f1c1ba6091a129f","slug":"congress-leader-accused-of-harassing-young-woman-ate-poison","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता पर परेशान करने का आरोप, युवती ने जहर खाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेस नेता पर परेशान करने का आरोप, युवती ने जहर खाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
Updated Sun, 26 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
महिला ने खाया ज़हर
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सीलोआणी के कांग्रेसी नेता और उसके परिवार से दुखी होकर गांव की ही युवती रणधीर कौर (25) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसे रायकोट के गुरकिरत अस्पताल में दाखिल कराया है। रणधीर कौर ने सुसाइड नोट में सुसाइड का कारण कांग्रेसी नेता जोरा सिंह, जोरा सिंह के बेटे बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, बलजीत सिंह की पत्नी मनजिंदर कौर, रंजीत की पत्नी प्रितपाल कौर और जोरा सिंह के भतीजे विंदर को बताया है। पुलिस ने कहा है कि बयान दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सुसाइड नोट में रणधीर कौर ने लिखा है कि कांग्रेस नेता जोरा सिंह और उसके परिवार ने उसके और उसके परिवार का जीना मुश्किल किया हुआ है। उनके घर की तरफ जाने वाली सिर्फ एक ही गली को बनने नहीं दिया जा रहा। बनाने के लिए पंचायत ने गली उखाड़ दी गई थी, जोरा सिंह ने काम एक बार फिर रुकवा दिया। गली उखड़ी होने के कारण यहां गंदगी पड़ी रहती है। जोरा सिंह और उसका परिवार भी इस गली में कूड़ा फेंककर परेशान करता है। जोरा सिंह के घर की पीठ इस गली में लगती है और उसने उनकी हर हरकत पर नजर रखने के लिए कैमरा लगवाया है। लगातार धमकियां दी जा रही हैं।
सरपंच की हिदायत भी नहीं मानी
गांव के सरपंच मंदीप सिंह सीलोआणी ने बताया कि रणधीर सिंह के परिवार ने उन्हें जोरा सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी। जोरा सिंह को हिदायत दी गई थी कि वह इस गली को बनने दे और रणधीर कौर के परिवार को परेशान न करे। लेकिन जोरा सिंह और उसके परिवार ने उनकी कोई बात नहीं मानीं।

घर जबरदस्ती खरीदना चाहता है आरोपी: राजिंदर कौर
आत्महत्या
- फोटो : Demo Pic
घर जबरदस्ती खरीदना चाहता है आरोपी: राजिंदर कौर
अस्पताल में मौजूद रणधीर कौर की मां राजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि जोरा सिंह कांग्रेस सरकार आने के बाद उन्हें ज्यादा परेशान करने लग गया है। राजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि जोरा सिंह ने उसके पति बलदेव सिंह से नशे की हालत में पांच एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली थी। जिसका पैसा मार्केट रेट से भी काफी कम और धीरे-धीरे दिया गया। अब जोरा सिंह और उसका परिवार उनके घर को भी जबरदस्ती खरीदना चाहता है। इसी कारण उन्हें परेशान करने के लिए गली नहीं बनने दे रहा। उन्होंने जोरा सिंह और उसके परिवार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आरोप बेबुनियाद
जब इस संबंधी जोरा सिंह और उसके परिवार के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस गली में उनके घर की पीठ लगती है और वह भी इस गली का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि रणधीर कौर और उसकी मां राजिंदर कौर की ओर से लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
तकनीकी विंग को जांच के आदेश: बीडीपीओ
बीडीपीओ बलवीर सिंह ने कहा कि रणधीर कौर की शिकायत पर वह मौका देखने गए थेे। विभाग ने तकनीकी विंग को मामले की जांच के आदेश दिए थे। थाना रायकोट सदर के एएसआई और मामले की जांच अधिकारी जगरूप सिंह ने कहा कि रणधीर कौर की गंभीर हालत के कारण पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर पाई है। बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।