फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   commotion of kingpin of Ice drug racket in court premises

आइस ड्रग रैकेट के किंगपिन राजा कंदोला का कोर्ट परिसर में हंगामा

Wed, 18 May 2016 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 18 May 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
commotion of kingpin of Ice drug racket in court premises
राजा कंदोला, ड्रग रैकेट सरगना - फोटो : amar ujala

आइस ड्रग रैकेट के किंगपिन राजा कंदोला, उसकी पत्नी राजवंत कौर और बेटे वैली सिंह को मंगलवार को जिला अदालत में पेशी के लिए लाया गया। अदालत में राजा कंदोला पर दर्ज दो मामलों की सुनवाई थी। परिसर के बाहर मीडिया को देखकर राजा कंदोला ने गाड़ी से नीचे उतरने से इंकार कर दिया। राजा कंदोला का कहना था कि वह मीडिया की मौजूदगी में गाड़ी से नहीं उतरेगा। बार-बार समझाने पर भी वह गाड़ी से नहीं उतरा और चिल्लाने लगा।

विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलते ही एसीपी देवदत्त शर्मा और एडीसीपी जसबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उसे समझाया, लेकिन जब वह नहीं माना तो जबरदस्ती उसे बस से बाहर निकालने लगे। उसने पहले गाड़ी के शीशे पर अपना सिर पटका और बाद में अपनी हथकड़ी से खुद को चोटिल करने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बढ़ी मुश्किल से राजा कंदोला पर काबू पाया। उसे अदालत में पेश करने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने थाना बारादरी में राजा कंदोला के खिलाफ सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में मामला दर्ज किया। अदालत में मंगलवार को कंदोला पर दर्ज दो केसों की सुनवाई थी। पहला 200 करोड़ की आइस ड्रग रैकेट और दूसरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच मामले को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आइस ड्रग रैकेट में राजा कंदोला को गिरफ्तार किया था। छापामारी के दौरान पुलिस ने करोड़ों रुपये की आइस ड्रग बरामद की थी। राजा कंदोला के मामले में कई नेताओं और पुलिस अधिकारियों के नाम भी सामने आए थे। इससे पहले ही राजा कंदोला का बेटा और पत्नी सरेंडर कर चुके थे। आइस ड्रग रैकेट में राजा कंदोला के साथ कई एनआरआई का नाम भी जुड़ा था।

मीडिया और पुलिस पर जमकर बरसा राजा

commotion of kingpin of Ice drug racket in court premises
राजा कंदोला, ड्रग रैकेट सरगना की पत्नी पेशी के दौरान - फोटो : amar ujala
राजा कंदोला अदालत से बाहर आते हुए मीडिया और पुलिस पर जमकर बरसा। राजा ने मीडिया के सामने कहा कि क्या कभी उन्होंने पुलिस से पूछा है कि उससे बरामद 200 करोड़ की आइस अब तक अदालत में क्यों नहीं पेश कर सकी।

अगर पुलिस ने पकड़ी थी तो अब तक अदालत में पेश क्यों नहीं की। कंदोला का कहना था कि जिस दिन पुलिस ने अदालत में 200 करोड़ की आइस पेश कर दी, वह उसी दिन सुसाइड कर लेगा। कंदोला का दावा है कि पुलिस ने उससे कोई 200 करोड़ की आइस बरामद नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed