ट्रकों की टक्कर, एक का ड्राइवर जिंदा जला, दूसरे का पैर कटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक का ड्राइवर जिंदा जल गया, वहीं दूसरे ड्राइवर का पैर कट गया। मामला हरियाणा के महम चौबीसी गांव का है। गांव निंदाना में नवनिर्मित बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास दो ट्रकों के बीच भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई। इस दौरान ट्रक चालक की आग लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।
पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी जगदीश ने बताया कि सुबह दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद आग लग गई। उन्होंने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची।
फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया और क्रेन मंगवाकर दोनों ट्रक को अलग करने का प्रयास किया। लेकिन ट्रक ओवर लोड होने के कारण नहीं उठ पाए। दूसरी क्रेन मंगवाई गई।
दोनों ट्रकों को अलग कर ट्रक के अंदर जले चालक के शव को बाहर निकाला गया। चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी। हेल्पर की भी पहचान नहीं हो सकी। मृतक का शव जहां पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहीं घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया।
बोले थाना प्रभारी: थाना प्रभारी ने बताया कि सुबह चार बजे सूचना मिली की निंदाना बाईपास पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है जिससे उनमें आग लग गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड और क्रेन बुलाकर दोनों गाड़ियों को अलग किया गया। तथा एक चालक को क्रेन से निकाला गया जो आग लगने के कारण जल चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
ट्रक ने मारी टक्कर, ट्रक में बैठे व्यक्ति का पैर कटा
उधर निजामपुर में निजामपुर-नांगलचौधरी सड़क मार्ग पर गांवड़ी जाट सीमा पर बने टी स्टाल के पास खड़े पत्थर से भरे डंपर में डस्ट से भरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
हादसे में ट्रक में बैठे व्यक्ति का एक पैर कट गया। निजामपुर पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामान्य अस्पताल नारनौल पहुंचाया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
गांवड़ी जाट से निजामपुर की तरफ आने वाले सड़क मार्ग पर एक चाय की दुकान के सामने सड़क पर एक पत्थरों से भरा डंपर खड़ा था। बुधवार सुबह 9:00 बजे बायल की तरफ से डस्ट से भरा एक ट्रक आ रहा था। सामने से एक अन्य वाहन आने से ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को साइड देते समय डंपर के पीछे से टक्कर मारी।
हादसे में तोशाम निवासी क्रशर के एक मिस्त्री शीशपाल पुत्र रतन सिंह का पैर कट गया। निजामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज हवा सिंह ने बताया कि घायल को ट्रक से निकालकर एंबुलेंस से सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। ट्रक और डंपर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।