फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   coach raped minor player

कोच ने लूटी नाबालिग खिलाड़ी की अस्मत

Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भट्टूकलां
ब्यूरो/अमर उजाला, भट्टूकलां Updated Mon, 08 Dec 2014 11:03 AM IST
विज्ञापन
coach raped minor player

कोच-प्लेयर के रिश्ते कलंकित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है हरियाणा के भट्टूकलां इलाके में। लड़की की शिकायत पर कोच के खिलाफ दुराचार व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


17 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह फुटबाल कोच कुलदीप से खेल का प्रशिक्षण लेती थी। अप्रैल 2014 में एक गांव में खेलने गए थे। वहां कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बार-बार उसके साथ दबाव बनाता रहा।
विज्ञापन

कोच का भाई करता था अश्लील हरकत

coach raped minor player

इसके अलावा कुलदीप का भाई संदीप भी खेल के दौरान उसका हाथ पकड़ लेता था और अश्लील हरकतें करता था। इस आहत लड़की ने अपने परिजनों को इस घटना के बारे में बताया। लड़की के पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत दी।

भट्टूकलां पुलिस ने देर शाम लड़की के बयान पर कुलदीप के लिखाफ दुराचार व पोस्को एक्ट का मामला दर्ज किया है। डीएसपी विजय कुमार जाखड़ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

लुधियाना से बरनाला टैक्सी में लौट रही थी महिला

coach raped minor player
दिल्ली में टैक्सी में रेप की घटना सामने आते ही पंजाब में भी एक टैक्सी ड्राइवर ने महिला सवारी की आबरू पर हाथ डाल दिया। मगर महिला के शोर मचाने और लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गया। बरनाला पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

बरनाला निवासी महिला ने बताया कि शनिवार को उसने बरनाला के टैक्सी स्टैंड से लुधियाना जाने के लिए एक किराये पर टैक्सी की। उसे लुधियाना में अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में जाना था। वह किराये की टैक्सी लेकर लुधियाना पहुंच गई, लेकिन उसे वहां अंधेरा हो गया और वह शाम को ही लुधियाना से उसी टैक्सी में वापस बरनाला के लिए चल पड़ी।
विज्ञापन

टैक्सी ड्राइवर ने महिला से किया दुराचार का प्रयास

coach raped minor player

रास्ते में कस्बा महिलकलां के पास टैक्सी ड्राइवर की अकेली महिला को देखकर नीयत बिगड़ गई और वह गाड़ी रोककर महिला के पास पिछली सीट पर चला गया और जबरदस्ती करने लगा।

शोर मचाने पर उसने महिला को धमकियां दी व उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला का शोर सुनकर वहां लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने तुरंत थाना महिलकलां की पुलिस को सूचित किया, मगर टैक्सी चालक पुलिस के आने से पहले ही गाड़ी लेकर फरार हो गया।

थाना प्रभारी सुबेग सिंह ने बताया कि महिला विंग की इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र कौर की ड्यूटी लगाकर पीड़ित महिला का बरनाला के सरकारी अस्पताल से मेडिकल करवाया गया है और उसके बयान स्पेशल कोर्ट में दर्ज करवाए गए। पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर जगदीप सिंह निवासी बरनाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed