फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   clash between Congress and Akali-BJP leaders in firozpur

फिरोजपुरः कांग्रेसी और अकाली-भाजपाई आपस में भिड़े, दस जख्मी, कमांडो को भी किया घायल

Thu, 20 Dec 2018 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 20 Dec 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
clash between Congress and Akali-BJP leaders in firozpur
कार से लाठी-डंडा बरामद करती पुलिस

पंजाब के फिरोजपुर में पंचायत चुनाव के नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन ममदोट व फिरोजपुर में कांग्रेसी व अकाली-भाजपा के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प में दस लोग घायल हो गए। फिरोजपुर में कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर पंजाब पुलिस के एक कमांडो को बुरी तरह जख्मी कर दिया। कमांडो के सिर पर गहरी चोट आई हैं। उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को ममदोट में भीड़ खदेड़ने के लिए हलका लाठी चार्ज करना पड़ा। ब्लाक घल्लखुर्द में पुलिस ने कई वाहनों से तेजधार हथियार और लाठियां बरामद की हैं। फिरोजपुर के पॉलीटेक्निक कॉलेज में नामांकन पत्र भरने के दौरान कुछ शरारती तत्वों ने पंजाब पुलिस के एक कमांडो को बुरी तरह पीट दिया। जख्मी हालत में उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी तरह ब्लाक ममदोट में भी नामांकन पत्र भरने को लेकर कांग्रेसी और अकाली-भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। इस वारदात में लगभग दस लोग जख्मी हो गए। ममदोट में शरारती तत्वों ने एक कार के शीशे तोड़ दिए। इसी तरह ब्लाक घल्लखुर्द में भी हिंसक वारदात को अंजाम देने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने अपने वाहनों में तेजधार हथियार और बेसबाल रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जैसे ही पुलिस को सूचना मिली कि कारों में तेजधार हथियार व लाठियां पड़ी हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच वाहनों की तलाशी ली और वाहनों से तेजधार हथियार व लाठियां बरामद कीं। ब्लाक घल्लखुर्द में एक व्यक्ति प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों से छेड़छाड़ कर रहा था कि पुलिस ने उसे पीटकर वहां से भगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed