फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CIA Incharge shot dead in Rewari of Haryana

हरियाणा के रेवाड़ी में सीआईए इंचार्ज की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध कार में थे आरोपी

Fri, 16 Nov 2018 01:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (पंजाब) Updated Fri, 16 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
CIA Incharge shot dead in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के रेवाड़ी स्थित धारूहेड़ा के भिवाड़ी बाईपास पर गुरुवार रात करीब 9:30 बजे एक बदमाश ने धारूहेड़ा अपराध अनुसंधान शाखा के इंचार्ज रणवीर सिंह को गोली मार दी। गोली उनके पेट में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उनको तत्काल भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपाल यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे जिले में नाकाबंदी करा दी है फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा सीआईए इंचार्ज रणवीर सिंह पुलिस जिप्सी में गुरुवार रात करीब 9:30 बजे भिवाड़ी बाईपास पर गश्त कर रहे थे तभी एक संदिग्ध कार खड़ी मिली जिसकी जब वे पूछताछ के लिए गए तब उसमें मौजूद एक व्यक्ति से उनकी बहस हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उस कार में एक गांव निवासी क्षेत्र के कुख्यात बदमाश नरेश था जिसने सीआईए इंचार्ज से कुछ देर बात करने के बाद सीधे उनके पेट में गोली मार दी। गोली लगने के बाद सीआईए इंचार्ज सड़क पर गिर गए और इसके बाद आरोपी बदमाश मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उनके चालक और सहायक ने उन्हें तत्काल संभाला और गाड़ी से अस्पताल में पहुंचाया यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपाल यादव,रेवाड़ी सीआईए इंचार्ज सहित अन्य आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। इसके बाद धारूहेड़ा रेवाड़ी सीआईए ने पूरे जिले भर में नाकाबंदी कर दी लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed