फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child were not know hindi word, teacher banging her and scrape hair

हिन्दी नहीं आई, टीचर ने की बच्ची की बेरहमी से पिटाई

Tue, 15 Sep 2015 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 15 Sep 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
child were not know hindi word, teacher banging her and scrape hair

हिंदी दिवस पर स्कूल में मासूम छात्रा को हिंदी की जानकारी नहीं होने पर एक शिक्षक ने उसे दी बेहद दर्दनाक सजा। मामला हरियाणा के पंचकूला का है।

विज्ञापन


दरअसल हिंदी की जानकारी न होने पर एक स्कूल टीचर ने पहले तो बच्ची की पिटाई की फिर उसके सिर के बाल भी नोच डाले। हिंदी दिवस पर हुई इस घटना से सहमी सात वर्षीय बच्ची अंकिती के पिता उसे मेडिकल जांच के लिए जनरल अस्पताल ले आए। इस दौरान उनके साथ पंचकूला के तहसीलदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसीलदार ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोरनी के गांव बलौटी गांव में रहने वाले मिलकीयत ने बताया कि शुक्रवार को दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा अंकिती स्कूल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीचर सविता पर बच्ची से दुर्व्यवहार के आरोप

child were not know hindi word, teacher banging her and scrape hair

पिता ने आरोप लगाया कि मैडम ने उनकी बेटी से हिंदी के कुछ सवाल करते हुए लिखने को कहा, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सकी। इससे नाराज मैडम ने बच्ची के सिर के बाल उखाड़ लिए।

मेडिकल जांच के दौरान वहां मौजूद पंचकूला के तहसीलदार सुरिंदर वर्मा ने कहा कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर ही इस मामले में आगे कोई कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त विवेक आत्रेय ने इस बारे में कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है, जिसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। बच्ची के पिता की ओर से दी गई शिकायत में प्राथमिक स्कूल की टीचर सविता पर बच्ची से दुर्व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं।

वहीं टीचर सविता ने आरोपों को नकारा है और कहा कि पढ़ाई के संदर्भ में मैंने बच्ची को डांटा जरूर था। हो सकता है कि बच्ची के बाल कटवाए गए हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed