फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child trafficking gang busted In Patiala Of Punjab

बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, ऐसे फैला था जाल

Wed, 09 Oct 2019 09:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Oct 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
Child trafficking gang busted In Patiala Of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

नवजात शिशुओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पटियाला पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं समेत सात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह के पकड़े जाने से सरकारी राजिंदरा अस्पताल से दो अक्तूबर 2019 को गायब हुए करीब डेढ़ महीने के बच्चे की किडनैपिंग का मामला भी हल हो गया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में बच्चे के दादा-दादी भी शामिल हैं, जिनकी सहमति से ही बच्चे को अस्पताल से गायब किया गया था। बच्चे को आरोपियों से बरामद करके उसकी मां के हवाले कर दिया गया है। इस मामले के तार देहरादून से भी जुड़े हैं। वहां की एक महिला के बताने पर ही बच्चे को आगे बेचा गया था।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि चार अक्तूबर 2019 को राकेश निवासी सिघपुर तहसील केसरगंज जिला बहराइच (लखनऊ) हाल निवासी गांव मीरापुर ने शिकायत दी थी कि करीब डेढ़ महीने पहले उनके बेटा हुआ, जो काफी कमजोर था। उसे दवा दिलाने के लिए उसके पिता सकाई राम समेत मां कृष्णा देवी दो अक्तूबर को सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले गए थे। जिन्होंने वापस आकर बताया कि उसके लड़के को कोई अज्ञात महिला धोखे से ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत के आधार पर जांच करके अगवा हुए डेढ़ महीने बच्चे के दादा सकाई राम, दादी कृष्णा, राजिंदरा अस्पताल की अटेंडेंट सरोज बाला, ममता निवासी बरनाला, कमलेश निवासी मानसा, सीमा निवासी सहारनपुर और पंकज गोयल निवासी जेपी कालोनी संगरूर को गिरफ्तार थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने बताया, किस तरह बिछा था जाल
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पूछताछ से यह बात सामने आई है कि राजिंदरा अस्पताल में बच्चे के दादा सकाई राम की मुलाकात अटेंडेंट सरोज बाला साथ हुई थी। सरोज बाला ने सकाई राम को उसके पोते को बेचने की बात की। जिस पर सकाई राम की सहमति पर सरोज बाला ने जानकार ममता निवासी बरनाला को, ममता ने आगे अपनी सहेली कमलेश कौर निवासी मानसा को, कमलेश ने आगे अपनी दूर की रिश्तेदार ऊषा निवासी अमृतसर को बच्चे का खरीददार तलाशने के लिए कहा। 

ऊषा ने अपनी सहेली सीमा निवासी सहारनपुर को, सीमा ने आगे अपनी सहेली बीबा निवासी देहरादून से बच्चे के खरीददार के बारे पूछा, तो बीबा ने अपने जानकार पंकज गोयल निवासी जेपी कालोनी संगरूर को बच्चे की जरूरत के बारे में सीमा को बताया। बाद में इन सभी ने सलाह मशविरा करके बच्चा बेचने की साजिश रची और बच्चे को बेचने के बदले पंकज गोयल से चार लाख रुपये लेकर उसे करीब डेढ़ महीने के बच्चे प्रिंस को बेच दिया गया। आरोपियों से एक लाख 94 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। जिनसे और खुलासे होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed