{"_id":"5aec35c14f1c1b330a8b81a7","slug":"child-rape-three-years-old-girl-raped-in-patiala-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 बच्चों के बाप ने 3 साल की बच्ची से किया रेप...बार-बार बेहोश हो रही मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 बच्चों के बाप ने 3 साल की बच्ची से किया रेप...बार-बार बेहोश हो रही मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 05 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
बच्ची से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पटियाला में तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार होने का मामला सामने आया है। आरोपी मकान मालिक और तीन बच्चों का बाप है। वह शराब पीने का आदी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना बख्शीवाला में केस दर्ज कर लिया था।
एसपी (डी) हरविंदर सिंह विर्क के मुताबिक शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह 8 बजे वह लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम करने गई थी और पति भी दिहाड़ी पर चला गया। पीछे घर में तीन साल की बच्ची और बेटा था। वह जब दोपहर को करीब एक बजे घर वापस लौटी, तो देखा कि बच्ची की हालत ठीक नहीं थी।
वह बार-बार बेहोश हो रही थी। बेटे से पूछा कि कहीं उसने तो अपनी बहन को नहीं मारा। बेटे ने मना कर दिया और बताया कि मकान मालिक सुरिंदर कुमार उर्फ फौजी कमरे पर आया था। वह बच्ची को खिलाने के बहाने ले गया और देखा कि बाद में उसके साथ गलत काम कर रहा था।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले ही आरोपी के मकान में एक कमरा किराए पर लिया है। एसपी (डी) ने बताया कि वारदात दिन की है, लेकिन पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने उन्हें वीरवार रात 10 बजे सूचना दी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और बच्ची का मेडिकल राजिंदरा अस्पताल से कराया जा रहा है।
आरोपी सुरिंदर कुमार निवासी बाबू सिंह कॉलोनी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके खिलाफ थाना बख्शीवाला में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी कोई कामकाज नहीं करता और शराब पीने की लत का शिकार है।