{"_id":"5f0061ae8ebc3e42ef42ef65","slug":"child-rape-accused-escaped-from-women-police-station-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः महिला थाने से बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी फरार, जिला अदालत के पास दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचकूलाः महिला थाने से बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी फरार, जिला अदालत के पास दबोचा गया
Sat, 04 Jul 2020 04:32 PM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस थाने पंचकूला से शनिवार को बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी फरार हो गया था, लेकिन उसे नाकाबंदी करके दबोच लिया गया। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि बच्चे से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया था। उसकी पहचान पंचकूला के गांव कुंडी निवासी साहिल के रूप में हुई। उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लेकिन शनिवार को वह पुलिस टीम को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए नाकाबंदी कर दी और आरोपी की तलाश में छापामारी की। इस दौरान जिला अदालत के पास से उसे दबोच लिया गया। अब उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है, ताकि वह दोबारा ऐसी हिमाकर न कर पाए। उसके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की गहन जांच पड़ताल की जाएगी और आरोप साबित होने पर उसे कड़ी सजा दिलाई जाएगी।