नाबालिग को पहले नशे का आदी बनाया, फिर देह व्यापार में धकेला, इंकार करने पर होती थी पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक नाबालिग लड़की को नशे का आदी बनाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने का मामला सामने आया है। देह व्यापार संचालिका ने नाबालिग को दो हजार मासिक पर घर के काम के लिए रखा था। धीरे-धीरे उसे नशे की गर्त में डालकर देह व्यापार में धकेल दिया। मना करने पर उससे मारपीट की जाती और घर में बंधक बनाकर रखा जाता।
थाना सिटी की पुलिस ने देह व्यापार संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने घर की तलाशी लेने पर 130 ग्राम नशीला पदार्थ भी बरामद किया है। आरोपी महिला पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है। संचालिका दिन में सड़क किनारे पुराने कपड़े बेचती थी और रात के समय देह व्यापार का काम करवाती थी।
थाना सिटी की पुलिस ने इमोरल और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। थाना सिटी के एसएचओ एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय नाबालिग ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह बचपन से नानी के पास रह रही है। करीब दो साल पहले उसे एक महिला 2000 रुपये मासिक मेहनताने पर घर के काम के लिए रखा।
नाबालिग के अनुसार कुछ समय के बाद आरोपी महिला ने उसे नशीली गोलियां खिलाने लगी। जिससे वह नशे की आदी हो गई। इसके बाद उसने घर में ही बंधकर बनाकर देह व्यापार करवाने लगी। कई बार तो उसे जालंधर भी भेजा। जिन लोगों के पास उसे भेजा वह उन्हें पहचानती है। उसने आरोप लगाया कि धंधा करने से मना करने पर उसे पीटती और बंधक बनाकर रखती थी।
उसने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की। इसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में महिला इंस्पेक्टर सुरिंदर कौर, एएसआई जसबीर कौर की टीम ने रेड कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घर से 130 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।
संचालिका दिन के समय कचहरी चौक में सड़क किनारे कपड़े बेचती थी और रात को नाबालिग से धंधा करवाती थी। उन्होंने नाबालिग का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की बात से इंकार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। इतना जरूर है कि जांच में कई और लोग जांच के दायरे में जरूर आएंगे।