फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh sex racket, sex workers, prostitution

मकान में चल रही थी अय्याशी, आपत्तिजनक हाल में मिली 2 लड़कियां

Mon, 18 Dec 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Mon, 18 Dec 2017 01:30 AM IST
chandigarh sex racket, sex workers, prostitution
sex racket
मकान में हर रोज अय्याशी चलती थी। परेशान होकर लोगों ने छापा मारा तो दो लड़कियां ऐसे हाल में मिलीं, देखकर झुक गई आंखें। चंडीगढ़ के मनीमाजरा में देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश हुआ।


मनीमाजरा में वीरवार को लोगों ने एक मकान पर धावा बोलकर देह व्यापार का अड्डा पकड़ा। इस दौरान उन्होंने वहां से दो युवतियों समेत तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक लोगों को पता चला था कि मनीमाजरा के उस मकान में यह देह व्यापार का धंधा चल रहा है।


आरोपियों ने एक महीने पहले ही वह मकान किराए पर लिया था। पुलिस ने देह व्यापार का अड्डा चलाने के आरोप में पुन्नू नामक व्यक्ति और उसकी एक महिला सहयोगी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि उनके पास से बरामद युवती को पुलिस ने नारी निकेतन भेज दिया है।
विज्ञापन

ऐसे पकड़ में आए आरोपी

chandigarh sex racket, sex workers, prostitution
देह व्यापार
सुभाष नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि वीरवार शाम को उन्होंने सत्यमेव जयते वेलफेयर के उप प्रधान अमित सूद को ग्राहक बनाकर आरोपियों के पास भेजा। फोन पर रेट 600 रुपये तय किया गया।

उसने दोनों (500 और 100 के नोट ) के नंबर नोट उनकी फोटो खींच कर रख ली और उनकी फोटो डीएसपी को भी भेज दी।  इसके बाद अमित सूद अंदर गया और सौदे के मुताबिक उनको दोनों नोट दे दिए।

इसके बाद मकान के बाहर इंतजार कर रहीं रफीकन, शालू, रानी, अनिता, राजकुमार सैनी, जयप्रकाश, प्रिंस, कृष्ण, असलम, साहिल, नूर आदि भी भीतर घुस गए। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।

दो दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल

chandigarh sex racket, sex workers, prostitution
sex racket
मनीमाजरा में चल रहे देह व्यापार का एक वीडियो भी दो दिन पहले वायरल हुआ था। वीडियो में एक आदमी किसी मकान में पहली मंजिल पर जाकर सौदा तय करता है। उसमें दो युवतियां दिखाई देती हैं। उसके बाद वह आदमी पैसे देकर सौदा तय करता नजर आ रहा है।

अमित शर्मा का कहना मनीमाजरा में कई जगह खुलेआम देह व्यापार का धंधा चला है। इसको खुलासा भी अब वह डीएसपी और पुलिस को साथ लेकर जल्द करेंगे। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, वह चंडीगढ़ पुलिस के मुलाजिम का है।

जबकि जांच अधिकारी एएसआई राज सिंह का कहना था कि मकान पुलिस मुलाजिम का नहीं, जींद निवासी का है।

अमित शर्मा और अमित सूद के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- सतीश कुमार, डीएसपी ईस्ट
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed