{"_id":"69d3376f1052091d37055134","slug":"chandigarh-schools-receive-bomb-threat-police-investigation-2026-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़-मोहाली में बम ब्लास्ट की धमकी: पंजाब-हरियाणा के सीएम को उड़ाने की लिखी बात, मोहाली कोर्ट खाली करवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़-मोहाली में बम ब्लास्ट की धमकी: पंजाब-हरियाणा के सीएम को उड़ाने की लिखी बात, मोहाली कोर्ट खाली करवाया
Mon, 06 Apr 2026 01:16 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/मोहाली
Published by: Nivedita
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
चंडीगढ़ के कई स्कूलों को एक बार फिर बम की धमकी मिली है। इनमें शिवालिक स्कूल, सेक्टर 41 और सेंट स्टीफन सेक्टर 45 शामिल है।
विज्ञापन
सेक्टर 9 स्थित चंडीगढ़ सचिवालय की नई बिल्डिंग में बम धमकी के बाद जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के कई स्कूलों और सरकारी कार्यालयों को सोमवार को एक बार फिर बम की धमकी मिली है। इनमें शिवालिक स्कूल, सेक्टर 41, सेंट स्टीफन सेक्टर 45 और रायन इंटरनेशनल के अलावा मेयर कार्यालय और सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हमेशा की तरह धमकी ईमेल के माध्यम से आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईमेल में पंजाब और हरियाणा के सीएम और पंजाब के डीजीपी का नाम लिखा गया है। साथ ही ग्रेनेड हमलों की धमकी दी गई है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाया और कर्मचारियों को बाहर निकाला। इसके अलावा एहतियातन फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई।
विज्ञापन
वहीं मोहाली कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया है। पुलिस ने पूरे एरिया में नाकेबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है।