{"_id":"26986c60c784ce4b85651be6f630dc03","slug":"chandigarh-school-bus-accident-due-to-driver-carelessness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाउंड्री वॉल तोड़ कोठी में घुस गई स्कूल बस, बच गए स्टूडेंट्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाउंड्री वॉल तोड़ कोठी में घुस गई स्कूल बस, बच गए स्टूडेंट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 26 Feb 2016 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक की लापरवाही से स्कूल बस बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए कोठी में घुस गई। हादसे में तीन बच्चों समेत 6 लोग बाल बाल बच गए। कोठी मालिक की शिकायत पर पुलिस ने बस ड्राइवर रामकरन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि हादसा बस ड्राइवर रामकरन की लापरवाही से सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग पर हुआ। बस गुरु गोबिंद सिंह स्कूल से बच्चों को छोड़ने निकली थी। जैसे ही बस ने सेक्टर 7-8 की डिवाइडिंग से सेक्टर-8 की ओर टर्न लिया। अचानक बस अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
बस तेजी से कोठी नंबर-172 की बाउंड्री वॉल तोड़कर अंदर जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोठी मालिक एनएस सिद्धू की शिकायत पर बस को कब्जे में ले लिया। जिस दौरान हादसा हुआ उस समय बस में तीन बच्चे, ड्राइवर, कंडक्टर और अटेंडेंट सवार थे।
विज्ञापन
कोठी के मालिक ने शिकायत में बस चालक पर कोठी की बाउंड्री वॉल तोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जीएमएसएच-16 में ड्राइवर का मेडिकल में कराया। हालांकि पुलिस का कहना है कि बस चालक नशे में नहीं था।