{"_id":"67f8fdc00a1d3fb62205af35","slug":"chandigarh-police-sit-reached-patiala-in-colonel-baath-assault-case-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नल बाठ मारपीट मामला: चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी पहुंची पटियाला, घटनास्थल का जायजा... ढाबा कर्मी से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कर्नल बाठ मारपीट मामला: चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी पहुंची पटियाला, घटनास्थल का जायजा... ढाबा कर्मी से पूछताछ
Fri, 11 Apr 2025 06:00 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 11 Apr 2025 06:00 PM IST
सार
पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से मारपीट मामले में एसआईटी ने अपनी जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस की बनाई गई एसआईटी शुक्रवार को पटियाला में घटनास्थल पर पहुंची और ढाबा कर्मी से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनका बेटा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के पटियाला में भारतीय सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पंजाब पुलिस कर्मियों की ओर से की गई मारपीट का मामले में जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन कमेटी (एसआईटी) बनाई गई है। मामले में जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी शुक्रवार को पटियाला पहुंची। एसआईटी ने पटियाला में घटनास्थल पर जांच शुरू की। सबसे पहले उस ढाबा कर्मी से पूछताछ की गई है, जिसकी शिकायत पर पंजाब पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया था। एसआईटी में एसपी मंजीत श्योराण, डीएसपी ए वेंकटेश, एक इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर शामिल है।
विज्ञापन
बता दें कि मामले में कर्नल के परिवार ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। परिवार ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की थी। उनका कहना था था कि उन्हें पंजाब पुलिस की जांच पर विश्वास नहीं है। इसलिए हाईकोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ पुलिस को मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
13 मार्च की रात को पटियाला में पंजाब पुलिस के जवानों द्वारा सेना के कर्नल पुष्पिंदर व उनके बेटे अंगद सिंह के साथ शराब के नशे में मारपीट की गई थी। पुलिस ने कर्नल के बयान लेने के बजाय एक ढाबे पर काम करने वाले व्यक्ति के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था और मारपीट करने वाले जवानों को बचाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने कर्नल की पत्नी को केस दर्ज करवाने के लिए भी इधर से उधर थानों में कई चक्कर कटवाए। इसके बाद यह मामला वेस्टर्न कमांड के अधिकारियों तक भी पहुंचा और पंजाब पुलिस के आलाधिकारियों के साथ कार्रवाई करने को लेकर बातचीत की गई। इसके बाद पंजाब पुलिस हरकत में आई और पंजाब पुलिस के अधिकारियों द्वारा वीडियो जारी करके सेना से माफी मांगी गई थी।