{"_id":"8d1b5f9a9e3cab9f11058251528ec844","slug":"chandigarh-police-man-murdered-in-delhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ पुलिसकर्मी की दिल्ली में गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ पुलिसकर्मी की दिल्ली में गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में चंडीगढ़ पुलिस के सिपाही अनुज कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त गांव सौरम, मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी अनुज कुमार (32) के रूप में हुई है। अनुज का शव उस्मानपुर स्थित एक फ्लैट से बरामद हुआ। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, अनुज परिवार के साथ संजय ग्राम कालोनी, सी-ब्लॉक, गुड़गांव में रहता था। वर्ष 2005 में वह चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हुआ था। उसे शराब पीने की लत थी।
विज्ञापन
वह पिछले कुछ माह से मेडिकल छुट्टी पर गुड़गांव स्थित अपने घर आया हुआ था। परिजनों ने 17 फरवरी को उसे गुड़गांव के बादशाहपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। उसी दिन शाम को अनुज का दोस्त और नशा मुक्ति केंद्र का सुपरवाइजर कपिल उसे न्यू उस्मानपुर, जयप्रकाश नगर स्थित अपने फ्लैट पर ले आया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, अनुज को पहले भी कई बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया जा चुका है। इसके बाद शनिवार देर रात 1.30 बजे पुलिस को फ्लैट में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस को कपिल के फ्लैट पर अनुज की लाश मिली। उसकी कनपटी पर दो गोली लगी थी। शव के पास ही एक तमंचा भी पड़ा मिला।
परिजनों का कहना था कि उन्हें रविवार सुबह अनुज के आत्महत्या करने की सूचना नशा मुक्ति केंद्र ने दी। लेकिन माजरा कुछ और निकला। परिजनों ने कपिल पर ही लूटपाट के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।
फिलहाल सोमवार को पुलिस ने अनुज का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। बाद में परिजन अनुज के शव को लेकर गांव सौरम, मुजफ्फरनगर चले गए।