फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh News in Hindi: Dead body found a home in Chandigarh

लुधियाना में लावारिस मिला बेटा, छोड़ने पहुंची पुलिस तो घर में मिली मां की लाश

Wed, 16 Sep 2020 02:44 AM IST
ajay kumar अमित गुप्ता, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Sep 2020 02:44 AM IST
सार

  • बेटा बोला- पापा ने कहा था मम्मी को कोरोना है, ऊपर वाले कमरे में मत जाना
  • चादर में लिपटा मिला महिला का शव, पति फरार, देर रात तक तलाश थी रही पुलिस

विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Dead body found a home in Chandigarh
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 23/ए स्थित सरकारी मकान में संदिग्ध हालात में महिला का चादर में लिपटा शव मिला। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या की गई है। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ, जब उसका 13 वर्षीय बेटा लुधियाना में लावारिस हालत में पंजाब पुलिस को मिला। पुलिस जब बच्चे को छोड़ने घर पहुंची तो मामले का पता चला। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। देर रात दो बजे खबर लिखे जाने तक सेक्टर-17 थाना पुलिस छानबीन में जुटी रही। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को 13 वर्षीय बच्चा लुधियाना में लावारिस मिला। आसपास के लोगों की सहायता से स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह चंडीगढ़ के सेक्टर 23/ए सरकारी मकान नंबर 25 में रहता है। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम बच्चे को लेकर चंडीगढ़ स्थित उसके घर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घर के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पता किया तो कुछ संदेह हुआ। सेक्टर-17 थाना प्रभारी राम रतन शर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार महिला की हत्या कर उसे चादर से लपेट दिया गया था। इसके बाद मौके पर मोबाइल फॉरेंसिक टीम समेत डीएसपी व अन्य आला अधिकारी पहुंचे।

मम्मी आइसोलेट है ऊपर के कमरे में मत जाना 

सूत्रों के अनुसार बच्चे ने पुलिस को बयान में बताया है कि उसके पापा ने कहा था कि मम्मी को कोरोना हो गया है। उन्हें ऊपर वाले कमरे में आइसोलेट कर दिया गया है। ऊपर मत जाना। जिसके बाद पापा ने उसे लुधियाना में कहीं छोड़ दिया। पुलिस की मदद से वह चंडीगढ़ पहुंचा है। बयान के आधार पर सेक्टर-17 थाना पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।

पुलिस को महिला के पति की तलाश
वारदात का खुलासा होने के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस अब आसपास के पड़ोसियों समेत अन्य लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस महिला के पति के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस कर रही है। खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौके पर थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed