{"_id":"56df1e474f1c1bb7798b456c","slug":"chandigarh-most-wanted-criminals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा दे फरार मोस्टवांटेड अपराधी साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा दे फरार मोस्टवांटेड अपराधी साथी संग गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:05 AM IST
विज्ञापन
मोस्टवांटेड साथी संग गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत में पेशी के दौरान कास्ंटेबल को चकमा देकर फरार हुए मोस्टवांटेड अपराधी राजन भट्टी को ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। राजन के साथ उसका एक साथी जगरूप सिंह भी पुलिस के हत्थे चढ़ा। दोनों आरोपियों से कारतूस और हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर दस मार्च तक के लिए रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजन भट्टी 13 अक्तूबर, 2015 को कांस्टेबल हरबंस सिंह को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात गुप्त सूचना मिलने पर आरोपी राजन भट्टी और जगरूप सिंह को सेक्टर 49-50 की डिवाइडिंग रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दोनो आरोपी कार में थे। जब दोनों को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान राजन से देसी पिस्तौल, पांच कारतूस और 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जबकि दूसरे आरोपी जगरूप सिंह से एक .32 बोर की पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल और दस कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि राजन भट्टी पर पंजाब और चंडीगढ़ में दुराचार और ड्रग्स तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। बीते साल सेक्टर-9 में राजन ने गिरफ्तार करने गए डीएसपी पर गोलियां चलाई थीं। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन कोर्ट में पेशी के दौरान वह भाग गया था। कोर्ट ने राजन भट्टी को 26 फरवरी को भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।
मंगलवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 10 मार्च तक रिमांड पर ले लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस यह पता लगाएगी की आरोपियों ने हथियार कहां से लिए थे। हेरोइन किससे ली गई थी और किसको सप्लाई करने जा रहे। कोर्ट से भागने के दौरान राजन ने किसके पास पनाह ली थी।