फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh club security guard died in road accident

हादसाः नौकरी करके घर लौट रहे सिक्योरिटी गार्ड को ट्रक ने 400 मीटर तक घसीटा, मौत

Mon, 21 Jan 2019 12:07 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 21 Jan 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
chandigarh club security guard died in road accident
सिक्योरिटी गार्ड की हादसे में मौत
चंडीगढ़ में सेक्टर-3/10 के डिवाइडिंग रोड पर चंडीगढ़ क्लब के सिक्योरिटी गार्ड की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब सिक्योरिटी गार्ड बाइक से वापस अपने घर मोहाली लौट रहा था। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक उसे करीब 400 मीटर तक घसीटता चला गया। इससे सिक्योरिटी गार्ड के पैरों की हड्डियां तक बाहर आ गईं। एक राहगीर की सूचना पर पुलिस उसे पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मोहाली के गांव चश्मा निवासी जसविंदर सिंह (35) के रूप में हुई। सेक्टर-3 थाना पुलिस नशे में धुत पंचकूला के सेक्टर-20 गांव फतेहपुर निवासी ट्रक चालक रणधीर सिंह (58) को मौके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस कंट्रोल रूम पर शनिवार रात करीब 10.13 बजे सूचना मिली कि सेक्टर-3/10 के डिवाइडिंग रोड पर सड़क हादसा हुआ है। पीसीआर और सेक्टर-3 थाना सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नंद लाल (मृतक का मौसा) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जसविंदर सिंह चंडीगढ़ क्लब में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था। रात करीब 10 बजे प्लेटिना बाइक नंबर (पीबी65एई 5837) से वापस अपने घर लौट रहा था। सेक्टर-3/10 के डिवाइडिंग रोड के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक (पीबी65एक्स 4051) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान वह ट्रक में फंस गया और चालक करीब 400 मीटर तक घसीटता चला गया, जबकि बाइक वहीं पर रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच पुलिस को एक बुलेट सवार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह किसी काम से जा रहा था तभी किसी के चीखने की आवाज सुनाई दी। गौर करने पर पता चला कि ट्रक के नीचे कोई फंसा हुआ है। उसने ट्रक के आगे बुलेट लगाकर उसे रोका। ट्रक में फंसा व्यक्ति पूरी तरह लहूलुहान था। उसके पैर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उसे पता ही नहीं चला कि ट्रक के नीचे कोई फंसा है।  


मृतक के बेटी और एक बेटा
चंडीगढ़ क्लब स्टाफ ने बताया कि जसविंदर सिंह बहुत ही व्यवहार कुशल था। वह पिछले करीब चार साल से बतौर सिक्योरिटी गार्ड का काम कर रहा था। वह मोहाली में परिवार समेत रहता था। उसके बेटी और एक बेटा है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे के समय बाइक सवार जसविंदर सिंह ने हेलमेट पहना था, जबकि ट्रक चालक नशे में धुत था। फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed