{"_id":"c8cb251a9989f27e6f82076814921670","slug":"chandigarh-boy-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में युवक की हत्या, खून सना शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ में युवक की हत्या, खून सना शव बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के मौलीजांगरा में देर रात युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव घर के पास पड़ा मिला। राहगीरों ने वारदात की सूचना युवक के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
युवक की पहचान अमरीक (25) निवासी मौलीजागरां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे अमरीक का शव उसके घर के बाहर पड़ा था। शव खून से सना हुआ था।
विज्ञापन
एक राहगीर ने घटना की सूचना युवक के परिजन को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर युवक की पहचान की। वहीं, सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को जब दी गई, उसके काफी देर बार पुलिस मौके पर पहुंची।