{"_id":"5b351f1d4f1c1b8c668b46ee","slug":"challan-of-haryana-senior-ias-s-daughter-driving-a-car-after-consuming-excess-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस की बेटी का ड्रंकन ड्राइव में चालान, नशे में बुरी तरह धुत थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस की बेटी का ड्रंकन ड्राइव में चालान, नशे में बुरी तरह धुत थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 29 Jun 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक मात्रा में शराब पीकर कार चला रही हरियाणा के एक सीनियर मोस्ट आईएएस की बेटी का ट्रैफिक पुलिस ने चालान किया है। चालान के वक्त आईएएस की बेटी इस कदर नशे में धुत थी की वह सही से बात भी नहीं कर पा रही थी। एल्कोमीटर से जांच की गई तो उसके शरीर में शराब की मात्रा 295 एमजी पाई गई।
इसके बाद पुलिस ने उसका ड्रंकन-ड्राइव में चालान कर वाहन इम्पाउंड कर दिया। युवती ने पिता के पद का रौब दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी और उसका चालान कर दिया। सूत्रों के अनुसार हरियाणा कैडर के एक सीनियर आईएएस अधिकारी की दिल्ली में रहने वाली बेटी चंडीगढ़ आई हुई थी। शनिवार रात सेक्टर-26 में लगे एंटी ड्रंकन-ड्राइव नाके पर पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक कार को रोका। कार को युवती ड्राइव कर रही थी।
पुलिस ने एल्कोमीटर से चेक किया तो उसके शरीर में एल्कोहल की मात्रा 295 एमजी पाई गई। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने उसे कार साइड में लगाकर दस्तावेज दिखाने को कहा। ड्रंकन ड्राइव का चालान होने के डर से युवती ने पुलिसकर्मियों को आईएएस पिता का रौब दिखाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसकी एक न सुनी और उसका चालान कर दिया। साथ ही उसकी दिल्ली नंबर की कार को इम्पाउंड कर दिया।