{"_id":"5cf4c778bdec220726688523","slug":"chain-snatching-with-old-lady-in-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस बीट बॉक्स से 100 मीटर की दूरी, बुजुर्ग की गर्दन पर रखा चाकू और छीन ले गए सोने की चेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस बीट बॉक्स से 100 मीटर की दूरी, बुजुर्ग की गर्दन पर रखा चाकू और छीन ले गए सोने की चेन
Mon, 03 Jun 2019 12:41 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में चैन स्नैचिंग के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। बीते 5 दिनों में चार स्नैचिंग के मामले सामने आए हैं। रविवार को स्नैचिंग के दो मामले सामने आए। पहली घटना सेक्टर-32 की है। बेखौफ झपटमार पुलिस बीट बॉक्स से मात्र 100 मीटर की दूरी पर गर्दन पर चाकू रखकर बुजुर्ग महिला से सवा तोले सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। एक्टिवा सवार दो संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए। वारदात में महिला के गर्दन पर गंभीर चोटें भी आईं।
वहीं, सेक्टर- 47/सी में बाइक सवार हेलमेट पहने दो युवक महिला का पर्स झपटकर फरार हो गए। वारदात सुबह करीब 7.30 बजे की है। 75 वर्षीय धीरावती लखनऊ निवासी करीब एक हफ्ते पहले चंडीगढ़ आईं। उनके बेटे और बहू सेक्टर-32डी स्थित मकान नंबर- 3870 में रहते हैं। धीरावती को सुबह सुबह टहलने की आदत है। रोजाना की तरह वह सुबह करीब 6.30 बजे अपने घर से सैर करने निकल गई। लौटते समय गूगा माड़ी मंदिर के पास पहुंची तो एक्टिवा सवारों ने पीछे से आकर उनके गर्दन पर चाकू रख सोने की चेन लेकर फरार हो गए।
शोरशराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। एसपी सिटी निहारिका भट्ट, थाना प्रभारी बलदेव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वहीं वारदात के बाद पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

Trending Videos
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
धीरावती ने बताया कि सुबह के करीब 7.30 बजे होंगे। वह अकेले घर मेन रोड की तरफ से सैर कर वापस आ रही थी। उनके घर से करीब 4/5 मकानों से पहले अचानक कोई पीछे से चेन झपटने लगा। उनका गला पीछे की ओर पूरी तरह खिंच गया। चेन मोटी होने के चलते एक झटके में टूटी नहीं।
इसके बाद एक युवक ने उनके गर्दन पर चाकू रख कर जबरन सवा तोले सोने की चेन छीनी और फरार हो गया। वारदात के बाद वह इतनी सहम गई कि उन्हें यह समझ नहीं आया कि आरोपी एक्टिवा पर थे या मोटरसाइकिल पर। इस दौरान उनकी गर्दन पर काफी गंभीर जख्म हो गए।
दूसरी वारदात
स्नैचिंग की दूसरी झपटमारी सेक्टर-47 के मकान नंबर 2543 के पास हुई। पुलिस के अनुसार पीड़िता नवजोत कौर शाम 6.45 बजे अपने घर के बाहर गाड़ी से उतरने लगी। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक उससे पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में 15 हजार रुपये, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे।
मामला पुलिस तक पहुंचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने हेलमेट पहना था। वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका।

64 पीसीआर और 35 चीता स्कवायड
64 पुलिस पीसीआर, 35 के करीब चीता स्कवायड शहर के अलग अलग हिस्सों में गश्त करते रहते हैं। हैरानी की बात है कि इस वारदात से पुलिस बीट की दूरी करीब 100 मीटर तक होगी। इसके बावजूद चेन और मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हुई है। हालांकि पुलिस का कहना है आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
5 दिन में चार स्नैचिंग
बता दें कि बीते 29 मई को दिनदहाड़े सेक्टर-40डी मार्केट में एक टीचर से बाइक सवार पर्स झपटने का मामला सामने आया। वहीं 31 मई को सेक्टर-40डी के मकान नंबर 3104 के पास एक महिला से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपट कर फरार हो गए थे। दोनों ही मामला अभी तक अनसुलझा है। जबकि इस वर्ष 57 स्नैचिंग के मामले सामने आ चुके है।