{"_id":"14ac382fa0084ad2378768054b6d1bb9","slug":"cctv-camera-of-chandigarh-railway-station-bad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ स्टेशन की सुरक्षा 'राम भरोसे', 60 में से 30 CCTV खराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ स्टेशन की सुरक्षा 'राम भरोसे', 60 में से 30 CCTV खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए 60 सीसीटीवी कैमरों में 30 खराब पड़े हैं। इसके अलावा अन्य जांच उपकरण भी नहीं हैं। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कई बार अंबाला डिवीजन को पत्र भी लिखा गया, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्टेशन को विश्व स्तरीय बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन यहां पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। आरपीएफ की ओर से 30 नए कैमरों की मांग की गई है। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
जबकि इस बार के रेल बजट में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई थी। वर्ल्ड क्लास स्टेशन पर बाउंड्री वॉल भी नहीं बनाया गया है। इसका लाभ उठाते हुए आपराधिक तत्व आसानी से स्टेशन पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं रात में ठहरने के लिए कम बजट वाले डोरमेट्री रूम भी नहीं बनाया गया है, इससे यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्टेशन के इंट्री गेट पर बैग स्कैनर लगाए जाने थे, लेकिन यह भी अब तक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
दिनेश कुमार, डीआएम, अंबाला डिवीजन ने बताया कि स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल्द ही यहां पर आरपीएफ स्टाफ के साथ बैठक की जाएगी। जिन उपकरणों की जरूरत होगी, सभी उन्हें मुहैया कराई जाएंगी।
-