{"_id":"49a7190b25ede5799de9d1a9cfed0444","slug":"cbi-officer-frod-and-rape-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को सीबीआई वाला बताकर करता रहा रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद को सीबीआई वाला बताकर करता रहा रेप
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 Dec 2013 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को सीबीआई और पुलिस वाला बताकर बापूधाम कॉलोनी निवासी युवक सेक्टर-45 की 19 वर्षीय युवती से दुराचार करता रहा।
विज्ञापन
विरोध करने पर वह युवती के भाई और परिवार को झूठे केस में फंसाकर एनकाउंटर कराने की धमकी देता था। युवती के गर्भवती होने पर मामला सामने आया।
पता चला कि आरोपी न तो सीबीआई और न ही पुलिस विभाग में कार्यरत है। मंगलवार को पीड़िता ने वकील के जरिये एसएसपी को शिकायत दी।
एसएसपी को दी शिकायत के अनुसार बापूधाम कॉलोनी निवासी विजय कुमार सहोता उसके घर आता था।
युवती और उसके परिजनों को वह खुद को सीबीआई और पुलिस वाला बताता था। उसने अपनी फोटो भी उन्हें दिखाई थी।
दीवाली के दिन युवती घर पर अकेली थी। अकेला पाकर विजय ने उससे दुराचार किया। उसने युवती को धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो वह उसके भाई और परिवार को झूठे केस में फंसाकर एनकाउंटर करा देगा।
इस डर से युवती चुप रही। उसकी चुप्पी का फायदा उठाकर आरोपी ने उससे कई बार दुराचार किया। आरोप है कि विजय युवती के गहने भी ले गया।
गर्भवती होने पर हुआ खुलासा
गर्भवती होने पर उसने अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। युवती के परिजनों ने आरोपी की तलाश की लेकिन, उसका कोई पता नहीं चला।
पीड़िता के वकील दलीप महाजन ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी को दी है। अब शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करेगी।