फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI caught havildar taking bribe in Chandigarh

चंडीगढ़ में सीबीआई ने दो हजार रुपये रिश्वत लेते हवलदार को दबोचा, ऐसे बिछाया गया था जाल

Wed, 12 Jun 2019 01:02 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jun 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
CBI caught havildar taking bribe in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

सीबीआई ने मंगलवार दोपहर सेक्टर-34 से चेक बाउंस के एक मामले में कार्रवाई न करने की एवज में पंजाब स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के क्लर्क हरभजन सिंह से दो हजार रुपये रिश्वत लेते पीओ सेल के हवलदार दलबीर सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। देर शाम तक सीबीआई की पूछताछ जारी रही।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक हरभजन सिंह ने किसी से दो लाख रुपये लोन लिया था। लोन चुकाने के लिए हरभजन ने उसे चेक दिए थे। जब लोन देने वाले व्यक्ति ने चेक बैंक में लगाए तो बाउंस हो गए। इसके बाद उसने हरभजन के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। पहली कुछ तारीखों पर तो हरभजन कोर्ट में पहुंचता रहा लेकिन बाद की तीन तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ। 

विज्ञापन

उसके बाद कोर्ट ने हरभजन को भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाई के लिए पीओ व समन स्टाफ को नोटिस भेजा था। नोटिस के माध्यम से पीओ सेल के हवलदार दलबीर सिंह ने हरभजन से सोमवार को फोन पर बात की और उसे गिरफ्तार न करने के लिए 2 हजार रुपये मांगे। 

हरभजन ने इसकी शिकायत सीबीआई को दे दी। मंगलवार को पहले से तय सेक्टर-34 स्थित एससीओ नंबर-150-52 में हवलदार दलबीर सिंह पहुंच गया। जैसे ही हरभजन ने हवलदार को रुपये दिए, सीबीआई ने हवलदार को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद पूछताछ के लिए अपने हेडक्वार्टर ले गई।

सीबीआई ने घर पर भी की छापेमारी
सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने हवलदार दलबीर सिंह को दबोचने के बाद उससे काफी देर तक पूछताछ की। उसके बाद सेक्टर-41 स्थित उसके सरकारी आवास पर भी छानबीन की। इसके साथ ही दूसरी टीम ने रोपड़ के मोरिंडा स्थित उसके घर पर भी छापेमारी की। हालांकि, सीबीआई को कुछ हाथ नहीं लगा है। पूछताछ के बाद सीबीआई उसके करीबियों पर भी शिकंजा कस सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed