फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CBI arrests Ludhiana based company director in over Rs 1500 cr bank fraud case

1500 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी: पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, टेक्सटाइल्स कंपनी के निदेशक को पकड़ा

Fri, 28 Oct 2022 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Oct 2022 07:50 PM IST
सार

सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि सलूजा को शनिवार को मोहाली की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई ने छह अगस्त 2020 को बैंक की शिकायत पर कंपनी के निदेशकों समेत फैब्रिक निर्माण कंपनी पर मामला दर्ज किया था। कंपनी की पंजाब के मलोट और नवांशहर, राजस्थान के निमराना और हरियाणा के हांसी में निर्माण इकाईयां हैं।

विज्ञापन
CBI arrests Ludhiana based company director in over Rs 1500 cr bank fraud case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने लगभग 1,500 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी के आरोप में लुधियाना स्थित निजी कंपनी के एक बड़े व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी और कंपनी के अन्य निदेशकों पर 6 अगस्त, 2020 को मामला दर्ज हुआ था। इसके आधार पर जांच करते हुए सीबीआई ने शुक्रवार को यह बड़ी कार्रवाई की। कंपनी के अन्य निदेशकों समेत लोक सेवक और कुछ निजी व्यक्तियों पर भी मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एसईएल टेक्सटाइल के निदेशक नीरज सलूजा पर उसकी कंपनी और निदेशकों सहित अन्य आरोपियों पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधीन 10 बैंकों के समूह के साथ 1530.99 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोपियों ने संबंधित बैंकों से भारी धनराशि के रूप में कर्ज लेकर अन्य लोगों को हस्तांतरित कर दिया। साथ ही गलत तरीके से मशीनों की प्राप्ति दर्शाई और बढ़े हुए इनवाइस बिल बनाए। 
विज्ञापन


वहीं, स्टॉक और तैयार वस्तुओं के विरुद्ध सीसी लिमिट बनाते समय आरोपियों ने बैंक की जमानत राशि को बैंक में जमा न करवाकर इसमें गबन किया। संबंधित कंपनी की मलोट, नवांशहर (पंजाब), नीमराना (राजस्थान) और हांसी (हरियाणा) में इकाइयां स्थित हैं, जहां कच्चा धागा, कपड़े आदि का निर्माण किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने 2020 में भी आरोपियों के परिसरों में तलाशी लेकर दस्तावेज बरामद किए थे। वहीं, इनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। शुक्रवार को पूरी तैयारी के साथ लुधियाना पहुंची सीबीआई की टीम ने नीरज सलूजा से कई बिंदुओं पर पूछताछ की। इस पर वह जवाब देने में टालमटोल करने लगा, जिसके बाद पुख्ता सबूतों के आधार पर टीम ने निदेशक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed