फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cash looted with Employee in Firozpur of Punjab

अमेजॉन कंपनी के कर्मचारी से सवा सात लाख की लूट, तीन बाइक सवारों ने ऐसे की वारदात

Tue, 08 Sep 2020 09:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 08 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Cash looted with Employee in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फिरोजपुर थाना सदर के अंतर्गत मलवाल रोड स्थित एक स्टोर के नजदीक तीन युवकों ने अमेजॉन कंपनी के कर्मचारी से सात लाख 29 हजार 137 रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित के बयान पर थाना सदर पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


पीड़ित सतपाल सिंह निवासी वलूर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अमेजॉन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी में एकत्र हुआ कैश सात लाख 29 हजार 137 रुपये जमा कराने वह शहीद ऊधम सिंह चौक के नजदीक केनरा बैंक जा रहा था। मलवाल रोड स्थित स्टोर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ हाथापाई करने लगे। तीनों पैसों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह के मुताबिक घटनास्थल के आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही लुटेरों का सुराग लगाया जाएगा। फिलहाल तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed