फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case registered against six people in the case of 60 lakhs fraud in bhatinda

कैंसर की दवा इंग्लैंड भेजने के नाम पर साठ लाख की ठगी, छह के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 22 Jun 2018 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Updated Fri, 22 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
case registered against six people in the case of 60 lakhs fraud in bhatinda
fraud
कैंसर की दवा में उपयोग होने वाले लिक्विड को इंग्लैंड भेजकर अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एक विदेशी महिला समेत छह लोगों ने बठिंडा निवासी विवेक मानिक से साठ लाख की ठगी की है। थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विदेशी महिला मिस विवयाना, डॉ. संगीता शर्मा निवासी सिक्कम, मिस एलीजा, अनिल शर्मा निवासी मुंबई, टोनी निवासी लुधियाना और विजय अग्रवाल निवासी लुधियाना के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कोतवाली पुलिस के एएसआई राजपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता विवेक दवा में पड़ने वाले लिक्विड का कारोबार करता है। जिसकी पहचान लुधियाना निवासी विजय अग्रवाल से थी और उसने आगे मुंबई निवासी अमित शर्मा से विवेक को मिलवाया, जिसने उसे झांसा दिया कि जिस लिक्विड का वह कारोबार करता है, वो लिक्विड कैंसर की दवा में पड़ती है, जिसे वह अपनी साथी विदेशी महिला मिस विवयाना के जरिये इंग्लैंड में भेजेकर उसे मोटा मुनाफा देगा। लेकिन इसके लिए उसे 60 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


एएसआई ने बताया कि शिकायतकर्ता नेे आरोपियों के झांसे में आकर उन्हें साठ लाख रुपये अलग अलग दिनों में विभिन्न तरीके से दे दिए। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल एक विदेशी महिला समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। एएसआई का कहना था कि पूरी जांच करने के बाद और छह आरोपियों में से किसी एक आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो पाएगा। एएसआई ने कहा कि बगैर जांच के अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed